scriptदेशभक्ति के ढ़ोंग में फैलाई अराजकता, हाईवे पर इस कदर काटा गदर कि यात्रियों में मच गया कोहराम, देखें वीडियो | Ghadar crowded chaos spread in patriotism, on the highway | Patrika News

देशभक्ति के ढ़ोंग में फैलाई अराजकता, हाईवे पर इस कदर काटा गदर कि यात्रियों में मच गया कोहराम, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Feb 16, 2019 02:28:16 pm

— कुछ युवकों ने हाईवे पर वाहनों में लाठी—डंडों से की जमकर तोड़फोड़, पुलिस ने भांजी लाठियां।

todfod

todfod

फिरोजाबाद। कश्मीर में हुई आतंकी घटना के विरोध में शनिवार को कुछ युवकों ने हाईवे पर जमकर अराजकता फैलाई। आगरा—फिरोजाबाद मार्ग के टूंडला हाईवे पर युवकों ने लाठी—डंडों से वाहनों के शीशे तोड़ दिए। इस दौरा यात्रियों में कोहराम मच गया। लोग सुरक्षित स्थान की ओर दौड़ने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने अराजकता फैलाने वालों पर लाठी चार्ज कर दिया। इससे युवकों में भगदड़ मच गई।
तहसील में तोड़ दिए शीशे
शनिवार सुबह शांतिपूर्ण तरीके से बाजार बंदी की अपील की गई थी। बाजार पूरी तरह से बंद रहा। उसके बाद कुछ युवक हाथों में लाठी,डंडे लेकर सड़कों पर आ गए। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा लगाए गए होर्डिंग्स को फाड़ दिया। तहसील पहुंचे जहां एसडीएम कार्यालय के समीप खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए।
todfod
हाईवे पर की तोड़फोड़
युवाओं की टोली ब्लाक के सामने हाईवे पर पहुंच गई। जहां अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ करते हुए वाहनों को रूकवा लिया। जिसने भी निकलने का प्रयास किया उनके शीशे तोड़ दिए। इस दौरान यात्री भयभीत हो गए। अराजक तत्वों ने कई बसों और वाहनों के शीशे तोड़ दिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस नेे अराजक तत्वों पर लाठीचार्ज कर दिया। जिससे उनमें भगदड़ मच गई।
todfod
मुस्लिम लोगों के साथ की अभद्रता
अराजक तत्वों ने राह गुजरते मुस्लिम युवकों के साथ भी अभद्रता कर दी। जमकर हंगामा किया। इससे मुस्लिम समाज के लोगों में भय व्याप्त हो गया। अराजक तत्वों की तलाश में पुलिस जुट गई। इस दौरान नगर में भय का माहौल बना रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो