scriptविवाहिता का नहाते समय बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला ने की खुदकुशी | Fed up with blackmailing woman commits suicide in firozabad | Patrika News
फिरोजाबाद

विवाहिता का नहाते समय बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला ने की खुदकुशी

Firozabad News: एक युवक ने विवाहिता का नहाते वक्त चुपके से वीडियो बना लिया और उसी वीडियो के आधार पर युवक महिला को ब्लैकमेल करता था। जिससे परेशान होकर विवाहिता ने फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी।
 

फिरोजाबादApr 02, 2024 / 09:37 pm

Aniket Gupta

firozabad_news.png

Firozabad News

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। दरअसल, नहाते वक्त एक युवक ने चुपके से पीड़िता का वीडियो बना लिया था। उसी वीडियो के आधार पर आरोपी युवक महिला को ब्लैकमेल करता था। जिससे परेशान होकर विवाहिता ने फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। आत्महत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
दरअसल, पूरा मामला फिरोजाबाद के जसलाई रोड का है। जहां रवीना नाम की महिला जसलाई रोड पर मुल्तान सिंह के घर में किराए पर रहती थी। आज यानी मंगलवार की सुबह महिला का पति बच्चों को स्कूल छोड़ने निकला था। इसी बीच महिला कमरे में खुद को बंद कर फांसी के फंदे से लटक गई। थोड़ी देर बाद जब महिला का पति वापस घर लौटा तो गेट अंदर से बंद था। उसने देर तक आवाज लगाई, उसके बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो पति ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस गेट को कटर की मदद से काट कर घर के अंदर पहुंची तो देखा महिला फंदे पर झूल रही थी।
इसके बाद पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। पूछताछ में मृतका के पति ने बताया कि एक युवक ने चुपके से उसकी पत्नी का नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया था। उसी वीडियो को लेकर युवक लगातार उसकी पत्नी को ब्लैकमेल कर रहा था। साथ ही मृतका से युवक ने 5 लाख रुपए की भी मांग की थी। रुपए न देने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दे रहा था। घटना से दो दिन पहले पति को जब पूरे मामले की जानकारी हुई तो उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। बीते दिन यानी सोमवार को मृतका के पति ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में शिकायती पत्र भी दिया था। जिसमें बताया कि मृतका ब्लैकमेलिंग से मानसिक परेशान थी। और उसी वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया।
यह भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने थामा कांग्रेस का हाथ

मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतका का पति महिला से मारपीट करता था। जिसके चलते महिला ने आत्महत्या की है। वहीं, पीड़ित महिला की मां द्रोपदी ने दामाद के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। मामले में जिस युवक पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लग रहा है वह इसका रिश्तेदार है। आरोपी युवक मृतका से बातचीत करता था। पुलिस आरोप युवक की भी पड़ताल कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो