script

लोकसभा चुनाव से पहले फिरोजाबाद जिले के पुलिस और प्रशासन में बड़ी तब्दीली, ये होंगी जिले की नई डीएम

locationफिरोजाबादPublished: Feb 16, 2019 12:51:15 pm

— शासन ने डीएम समेत एसपी सिटी और एसपी ग्रामीण का किया तबादला।

dm fzd

dm fzd

फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव से पहले शासन ने फिरोजाबाद के पुलिस और प्रशासन में बड़ी तब्दीली की है। शासन ने डीएम नेहा शर्मा समेत एसपी सिटी और एसपी ग्रामीण का भी तबादला कर दिया। खाली चल रहे नगर आयुक्त की भी फिरोजाबाद में तैनाती कर दी। इटावा की डीएम को फिरोजाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं आगरा के अपर नगर आयुक्त को फिरोजाबाद का नगर आयुक्त बनाया गया है।
रायबरेली की डीएम बनीं नेहा शर्मा
फिरोजाबाद जिले की डीएम नेहा शर्मा का रायबरेली में तबादला किया गया है। वहीं इटावा की डीएम सेल्वा कुमारी जे को फिरोजाबाद का डीएम बनाया गया है। नेहा शर्मा का कार्यकाल फिरोजाबाद में करीब दो साल रहा। इन दो सालों में उन्होंने बेटी बचाओ—बेटी पढ़ाओ समेत स्वच्छता अभियान को लेकर महत्वपूर्ण कार्य किए। इसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया।
एसपी सिटी और एस देहात का भी हुआ तबादला
फिरोजाबाद जिले के एसपी सिटी राजेश कुमार को मथुरा और एसपी देहात महेन्द्र सिंह को एएसपी गोंडा बनाया गया है जबकि अब फिरोजाबाद में एसपी सिटी की जिम्मेदारी प्रबल प्रताप सिंह और एसपी ग्रामीण की जिम्मेदारी राजेश कुमार को दी है। वहीं आगरा नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत विजय कुमार प्रथम को फिरोजाबाद नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो