scriptजिनके आगे हाथ जोड़ सुख, समृद्धि की मांगी भींख, एक साल बाद उन्हीं देवी—देवताओं की कर दी ऐसी दुर्दशा, पढ़िए पत्रिका की ये स्पेशल रिपोर्ट | Disrespect of statues of goddesses on Deepawali | Patrika News

जिनके आगे हाथ जोड़ सुख, समृद्धि की मांगी भींख, एक साल बाद उन्हीं देवी—देवताओं की कर दी ऐसी दुर्दशा, पढ़िए पत्रिका की ये स्पेशल रिपोर्ट

locationफिरोजाबादPublished: Nov 08, 2018 04:13:37 pm

— हर वर्ष दीपावली के पर्व पर लक्ष्मी—गणेश की प्रतिमाओं के खरीदे जाने के बाद पुरानी मूर्तियों को डाल दिया जाता है कूड़ेदान में।

Lord

Lord

फिरोजाबाद। जिस दीपावली पर हम सभी जिन लक्ष्मी—गणेश की प्रतिमाओं को घर में लाकर उनकी पूजा करते हैं। सृख समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं। एक साल बाद दूसरी दीपावली पर उन्हीं प्रतिमाओं की क्या दुर्दशा होती है, क्या हमने कभी इस बारे में सोचा है। इस ओर शहर की लोक नागरिक कल्याण समिति ने न केवल सोचा बल्कि आस्था और भक्ति को जीवंत रखने के लिए पुरानी मूर्तियों को एकत्रित करने का काम भी किया।
समिति ने किया पुरानी प्रतिमाओं का संकलन
लोक नागरिक कल्याण समिति के पुरानी प्रतिमाओं को संकलन का अभियान शुरू कर दिया है। इसका शुभारंभ केला देवी मंदिर के महंत ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान पांच वाहनों को रवाना किया गया। लोक नागरिक कल्याण समिति यूथ बिग्रेड एवं युवा मोर्चा द्वारा दीपावली के अवसर पर पुरानी देवी देवताओं की प्रतिमाओं को एकत्रित करने का काम किया जा रहा है और समाज में जागरूकता पैदा की जा रही है कि वह एक वर्ष तक अपने घर के मंदिर में देवी देवताओं की पूजा करते हैं परंतु दीपावली आने पर उन्हीं प्रतिमाओं को इधर-उधर फेंक देते हैं और वह कूड़े के ढेर में देखी जाती हैं जिससे देवी देवताओं का अनादर होता है।
पुण्य का किया काम
जागरूकता के लिए इसी अभियान के दूसरे चरण में आज केला देवी मंदिर से पांच वाहनों को नगर के विभिन्न क्षेत्रों में रवाना किया गया वाहनों को हरी झंडी केला देवी मंदिर के महंत मदन लाल और सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र जैन सौली ने दिखाई। इस अवसर पर लोक नागरिक कल्याण समिति के सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र जैन सोली ने कहा कि देशभर में स्वच्छता अभियान चल रहा है। घरों से सड़क से कूड़ा साफ किया जा रहा है परंतु जब तक हमारे दिमाग में भरे कूड़े को साफ नहीं किया जाता तब तक कोई भी अभियान सफल नहीं होगा हमारे गैर जिम्मेदाराना रवैया ने हमारे देवी देवताओं की प्रतिमाओं को भी कूड़ा बना दिया गया।
मंदिर के समीप रख देते हैं प्रतिमाओं को
केला देवी मंदिर के महंत मदन लाल ने कहा कि बहुत सारे लोग हमारे मंदिर के पास प्रतिमाओं को रख जाते हैं जबकि यह उन्हीं लोगों की जिम्मेदारी है जो लोग वर्ष भर उन प्रतिमाओं का पूजन करते हैं तो उनका विसर्जन विधि पूर्वक करें। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म की रक्षा के लिए देवी देवताओं की प्रतिमाओं का सम्मान और संरक्षण जरूरी है। इस मौके पर लोक नागरिक कल्याण समिति यूथ बिग्रेड के अनुभव महेश्वरी राहुल कुमार ने कहा कि यह अभियान सभी में जागरूकता पैदा करने के लिए है और सभी से अपील है कि इसमें अपना सहयोग करें। कार्यक्रम का संचालन रामदास कुशवाहा ने किया।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर पार्षद हरिओम वर्मा, पार्षद प्रमोद राजौरिया, केला देवी मंदिर के अध्यक्ष विशन चंद्र गुरु ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अमन जैन, सुशील राजपूत, ऋषभ जैन, संजय शर्मा, अमन जैन अजय जैन, अर्जुन, वीरेंद्र जैन, धीरज शर्मा, हिमांशु कुशवाहा, विनायक कुशवाहा, अमरदीप राय, अमित जैन, अभिषेक तैनगुरिया आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो