script

कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र में गायों की दुर्दशा देखेंगे तो आपकी आंखों से भी निकल आएंगे आंसू, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Jan 17, 2019 03:52:36 pm

— पशुु चिकित्सालयों की हालत चिंताजनक, घायल गौवंश को नहीं मिलता उपचार।

gau vansh

gau vansh

फिरोजाबाद। योगी सरकार में गौवंश दर्द से कराह रहा है। घायल गौवंश उपचार के लिए चिकित्सालय में पड़े हैं वहीं उन्हें उपचार नहीं मिल पा रहा है। यह हालत फिरोजाबाद जिले के टूंडला विधानसभा का है। जहां से योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल विधायक चुने गए हैं और वर्तमान में मंत्री हैं। गौवंश उपचार के लिए तड़पते रहते हैं और पशु चिकित्सालयों का स्टाफ कुंभकर्णी नींद सोता रहता है।
चिंताजनक है चिकित्सालय
फ़िरोज़ाबाद के टूण्डला विधानसभा में पशु चिकित्सालय की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जहां गाय के इलाज के लिए डॉक्टर हैं पर पर्याप्त दवा नहीं और न हीं उनकी देखभाल करने के लिए कोई कर्मचारी ही है। जमीन पर पड़े आवारा पशुओं का यह वीडियो प्रदेश सरकार के पशुधन मंत्री एसपी सिंह बघेल का विधान सभा क्षेत्र है। जहाँ प्रदेश सरकार नियमित रूप से गाय और आवारा पशुओं को संरक्षित करने का काम कर रही है। वही खुद मंत्री जी के विधानसभा क्षेत्र की हालत बद से बदतर है क्योंकि यहां के पशु चिकित्सालय में एक डॉक्टर है और उनका हेल्पर है। पर कोई भी घायल पशुओं की रखवाली करने वाला वहां कोई नही है। इतना ही नही यहां पर नई दवाइयों का भी अभाव है पर किसी का इस तरफ कोई ध्यान नही है।

ट्रेंडिंग वीडियो