scriptमोदी के आगरा आगमन से पूर्व बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी बड़ी चेतावनी, देखें वीडियो | Bank employees in Firozabad protest against Modi government's protest | Patrika News

मोदी के आगरा आगमन से पूर्व बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी बड़ी चेतावनी, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Jan 08, 2019 01:51:35 pm

— राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बैंक कर्मचारियों ने बैंक बंद कर की जमकर नारेबाजी, मांग पूरी कराए जाने की मांग।

bank

bank

फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार (कल) आगरा के कोठी मीना बाजार में आ रहे हैं। वह वहां से लोकसभा चुनाव का आगाज करेेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व बैंक कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को पूरा कराए जाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आगे वृहद स्तर पर आंदोलन की चेातवनी दी। कर्मचारी बैंकों के आपस में विलय किए जाने का विरोध कर रहे हैं।
इन संगठनों ने किया प्रदर्शन
मंगलवार को दस केंद्रीय श्रमिक संगठनों इंटक, ऐटक, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, यूटीयूसी, टीयूसीसी, एलपीएफ और सेवा ने आज और कल राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इस दौरान यूपी बैंक इम्पलाइज यूनियन जनपद इकाई फिरोजाबाद के बैनर तले शहर की कई बैंकों के कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे। जिस कारण बैंक बंद रहीं। एकत्रित कर्मचारियों में अशोक माहेश्वरी ने कहा कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल हो रही है जो जन विरोधी नीतियों के विरोध में है। जिसमें बैंक कर्मचारियों की मांगे भी शामिल हैं।
सरकार के किए सभी काम
हमने मोदी सरकार के सारे कार्य पूरे किये। चाहें जनधन खाते हो या नोटबंदी का दौर रात रात भर काम किया। उसके बावजूद हमारे कर्मचारियों का वेतन समझौता अभी तक लंबित है और पर्याप्त भर्ती की जाये जिससे कोई दबाव न आये कार्य का कर्मचारियों पर। बैंक कर्मचारी रामवीर सिंह ने भी बैंक हड़ताल के बारे में बताया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो