scriptवीडियो: जकार्ता एशियन खेल 2018 में सभी को पीछे छोड़ने वाली धावक के स्वागत को इस प्रकार उमड़ी सुहागनगरी, डीएम ने बताया विजेता को महिलाओं के लिए प्रेरणा | Asian player winner's welcome in Firozabad | Patrika News

वीडियो: जकार्ता एशियन खेल 2018 में सभी को पीछे छोड़ने वाली धावक के स्वागत को इस प्रकार उमड़ी सुहागनगरी, डीएम ने बताया विजेता को महिलाओं के लिए प्रेरणा

locationफिरोजाबादPublished: Dec 12, 2018 03:33:27 pm

Submitted by:

arun rawat

— डीएम नेहा शर्मा की अध्यक्षता में हुआ रजत पदक विजेता धाविका दुती चन्द का स्वागत, डीएम ने कहा—नारी सशक्तिकरण माह में उनका यहां आना जनपद के लिये गौरव की बात।

Khiladi

Khiladi

फिरोजाबाद। जकार्ता में संपन्न हुए एशियन खेल 2018 में हुई सौ मीटर दौड़ में सभी को पीछे छोड़ने वाली महिला खिलाड़ी का सुहागनगरी में जोरदार स्वागत किया गया। डीएम सहित सीडीओ ने महिला खिलाड़ी का फिरोजाबाद आना गौरव की बात बताया। इन दिनों नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान 20 नवम्बर से 20 दिसम्बर 2018 तक चल रहा है। हर दिन छात्राओं, युवतियों, महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं आज सुबह डीएम नेहा शर्मा की अध्यक्षता में सिविल लाइन जिला मुख्यालय पर जकार्ता एशियन खेल-2018 में सौ मीटर दौड़ से रजत पदक विजेता फर्राटा धाविका दुती चन्द का जनपद आगमन पर स्कूली बालिकाओं व महिलाओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
शहर के लिए सौभाग्य की बात

इस दौरान डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि नारी सशक्तिकरण माह चल रहा है इस माह में हमारा सौभाग्य है। गौरव की बात है हमारे जनपद में रजत पदक विजेता फर्राटा धाविका दुती चन्द का आगमन हुआ है सभी छात्राओं और महिलाओं ने उनका स्वागत किया है। उन्होंने भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाने का काम किया है। उसके लिये उनका आभार व्यक्त करती हैं वे सभी बच्चियों व महिलाओं के लिये एक प्रेरणा बनकर उभरी हैं।
गदगद दिखी धाविका

फर्राटा धाविका दुती चन्द ने इस दौरान स्वागत से अभिभूत होकर सबका आभार व्यक्त किया जो उन्हें इतना प्यार यहां दिया गया। साथ ही आगे अपनी भविष्य की प्लानिंग के बारे में बताया कि बहुत बड़ा धावक बनना चाहती हैं। इस दौरान काफी संख्या में स्कूली छात्राएं-महिलाओं सहित सीडीओ नेहा जैन, जिला प्रोवेशन अधिकारी अजयपाल सिंह संग अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो