script

डिंपल यादव पर भारी पड़े थे राजबब्बर, जानिए इस लोकसभा सीट का समीकरण

locationफिरोजाबादPublished: Feb 04, 2019 06:27:55 pm

फिरोजाबाद लोकसभा सीट से 2009 में उपचुनाव के दौरान हुआ था बड़ा फेरबदल, जनता ने नकार दी थीं यूपी के सबसे बड़े राजनीतिक घराने की बहू

loksabha election, dimpal yadav, akhilesh yadav

इस सीट ने अखिलेश को जिताया लेकिन, जब लड़ी डिंपल तो हुआ था कुछ ऐसा कि चौंक गया था पूरा यादव परिवार

फिरोजाबाद। यूपी की राजनीति में सबसे बड़े यादव घराने की बहू एक चुनाव हार चुकी हैं।लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव और मायावती में गठबंधन के बाद ये फिरोजाबाद की ये सीट इन दिनों सुर्खियों में है। इस सीट पर सपा के सैफई घराने का पुराना नाता रहा है। यहां से सपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। लेकिन, एक बार सपा को मुंह की खानी पड़ी थी। अखिलेश यादव ने साल 2009 में यहां चुनाव लड़ा था। उस समय उन्होंने जीत दर्ज की थी। लेकिन, ये दो जगहों से चुनाव जीतने के चलते उन्होंने ये सीट छोड़ दी थी। सपा ने यहां डिंपल यादव को लड़ाया तो अंजाम चौंकाने वाला हुआ था।
अखिलेश को मिली थी जीत
साल 2009 में सपा के अखिलेश यादव ने इस सीट से चुनाव लड़ा था। अखिलेश यादव ने यहां से जीत हासिल की थी। लेकिन, उन्होंने इस सीट को छोड़ दिया था। अखिलेश यादव ने प्रो.एसपी सिंह बघेल को हराया था। अखिलेश यादव को 2,87,011 वोट मिले जबकि प्रो.एसपी सिंह बघेल को 2,19,710 मत प्राप्त हुए थे। भाजपा के रघुवर दयाल वर्मा को 1,01,561 मत प्राप्त हुए थे।
डिम्पल को मिली थी हार
2009 के उपचुनाव में जब सपा घराने की बहू को इस सीट से चुनाव लड़ाया था तो किसी ने उम्मीद नहीं थी कि चुनाव का नतीजा ऐसा निकलेगा। डिंपल यादव को कांग्रेस नेता और अभिनेता राजबब्बर ने करारी मात दी थी। इस सीट पर हुए उपचुनाव में मिली हार ने सभी को चौंका दिया था
राजबब्बर का चला था जादू
साल 2009 में इस सीट पर जोरदार मुकाबला देखने को मिला था। यहां से सपा घराने की बहू डिंपल यादव मैदान में थीं। लेकिन, कांग्रेस के राजबब्बर ने उन्हें हराया था। राजबब्बर को 3,12,728 वोट मिले थे जबकि डिंपल यादव को 2,27,385 मत प्राप्त हुए थे। वहीं बहुजन समाज पार्टी के प्रो.एसपी सिंह बघेल तीसरे स्थान पर थे। उन्हें 2,13,571 वोट मिले थे। भाजपा के बीपी सिंह चौहान को महजल 9,269 वोट प्राप्त हुए थे।
अक्षय यादव ने जीता था मोदी लहर में चुनाव
2014 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के अक्षय यादव ने यहां से वर्तमान कैबिनेट मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल को हराया था। अक्षय यादव को 5,34,583 वोट मिले थे। जबकि प्रो.एसपी सिंह बघेल को 4,20,524 वोट मिले थे। वहीं बसपा तीसरे स्थान पर थी। यहां से ठाकुर विश्वदीप सिंह को 1,18,909 मत प्राप्त हुए थे।

ट्रेंडिंग वीडियो