scriptअखिलेश यादव को रोका तो सपाइयों ने फिरोजाबाद में उठाया ऐसा कदम कि पुलिस प्रशासन के फूल गए हाथ—पैर, देखें वीडियो | Akhilesh Yadav Aquarius stop The effigy of Chief Minister Yogi | Patrika News

अखिलेश यादव को रोका तो सपाइयों ने फिरोजाबाद में उठाया ऐसा कदम कि पुलिस प्रशासन के फूल गए हाथ—पैर, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Feb 12, 2019 06:46:52 pm

— सपाइयों ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया, सांसद अक्षय यादव समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए।

sapa

sapa

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को कुम्भ जाने से रोकने पर सपा कार्यकर्ताओं ने फिरोजाबाद में योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन कर विरोध जताया। इस दौरान सांसद अक्षय यादव पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।
सड़कों पर उतरे लोग
फिरोजाबाद की सड़कों पर आज उस वक्त सपा कार्यकर्ता योगी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए जब उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को रोके जाने की जानकारी मिली। सपा कार्यकर्ताओ में योगी सरकार के खिलाफ आक्रोश आ गया और मुख्य मंत्री आदित्यनाथ योगी के पुतले को आग के हवाले कर आक्रोश जाहिर किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई।
छावनी बना दिया तिराहा
सांसद अक्षय यादव के सड़क पर आ जाने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस दौरान सुभाष तिराहा छावनी बन गया। सैकड़ों की संख्या में सपाई सड़क पर आकर बैठ गए और भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी करने लगे। सांसद का कहना है कि भाजपा बदले की भावना से कार्य कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो