ब्रज के विकास के लिए सपा ने कुछ नहीं किया: योगी मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि हम काशी और अयोध्या के बाद मथुरा की ओर बढ़ चले हैं। उन्होंने सपा को टारगेट करते हुए कहा कि क्या उन लोगों ने कभी ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए कभी कुछ किया है। उन्होंने यादवों में भी केवल अपने परिवार के लोगों को लाभ पहुंचाया है। इन लोगों ने अपने परिवार के बाहर कुछ सोचा ही नहीं और परिवारवाद के नाम पर जाति को बदनाम करते रहते हैं।
फिरोजाबाद की धरती ने महापुरुषों और साहित्यकारों को जन्म दिया है
उन्होंने शनिवार को क्रीड़ा स्थल सिकंदराराऊ में हाथरस लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनूप प्रधान ‘वाल्मीकि’ के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि इस धरती ने अनेक महापुरुषों, साहित्यकारों और काका हाथरसी जैसे कवि को जन्म दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिकोण से दो चरणों की 191 सीटों पर चुनाव हो चुके हैं। रुझान बताते हैं कि हाथरस के हींग की खुशबू और फिर एक बार मोदी सरकार का स्वर पूरे देश में गूंज रहा है।