scriptकुत्ते की तरह भौंकने लगा 7 साल का बच्चा, बैठने से खाने तक बदला अंदाज; कांप गए घरवाले | 7 year old child started barking like a dog, changed style from sitting to eating | Patrika News
फिरोजाबाद

कुत्ते की तरह भौंकने लगा 7 साल का बच्चा, बैठने से खाने तक बदला अंदाज; कांप गए घरवाले

फिरोजाबाद में 7 साल का मासूम की बहुत दर्दनाम मौत हुई। 3 महीने पहले कुत्ते ने काट लिया। मरने से पले उसका अंदाज पूरी तरह से बदल गया था। उसे पानी से डर लगने लगा था। कभी-कभी कुत्ते की तरह भौंकने लगा था।

फिरोजाबादMar 01, 2024 / 04:51 pm

Upendra Singh

dog_bite.jpg

dog bite

खेरागढ़ थाना क्षेत्र के 7 साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई थी। 3 महीने पहले उसे कुत्ते ने काट लिया था। परिवार के अनुसार बच्चे का इलाज भी कराया गया। उसके व्यवहार में अचानक बदलाव आ गया। मासूम को पानी से डर लगने लगा। कभी-कभी उसके मुंह से कुत्ते के भौंकने जैसी आवाज भी आती थी। परिवार वाले इसकी वजह से घबरा गए। जब घर वाले डॉक्टर के पास पहुंचे तो जानकारी हुई की उसे रेबीज हो गया। इसी वजह से उसके व्यवहार में बदलाव आ गया।
यह भी पढ़ें

रामपुर में दलित युवक की मौत पर योगी सरकार का एक्‍शन, SDM-CO सहित 4 अफसर नपे


खैरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाथवंत के रहने वाले मन्नेश कुमार के 7 साल के बेटे सचिन की हालत अचानक खराब हो गई। उसे पानी से डर लगने लगा। इसे देखकर परिवार के लोग घबरा गए। उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने बताया कि रेबीज का इन्फेक्‍शन उसके पूरे शरीर में फैल गया है।
यूपी की ताजा खबरें: UP News in Hindi


बेटे की हालत देखकर पिता चीखने चिल्लाने लगा। कुछ देर के बाद उसकी मौत हो गई, जिससे घर में कोहराम मच गया। बताया गया है कि जिस कुत्ते ने सचिन को काटा था, वो गांव के कई और लोगों को भी काट चुका है। ऐसे में सचिन की मौत के बाद उन लोगों में भी दहशत है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो