थाना पचोखरा क्षेत्र के एक गांव निवासी करीब 12 वर्षीय किशोर टूंडला नगर के नामचीन स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है। शुक्रवार शाम किशोर पड़ोस की ही आठ वर्षीय कक्षा एक की छात्रा को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। उस समय किशोर के घर पर कोई नहीं था। पुलिस के मुताबिक किशोर ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। चीखने पर उसका मुंह बंद कर दिया और मौके से भाग गया। रोती बिलखती छात्रा घर पहुंची।
जिसे देखकर परिवारीजनों के होश उड़ गए। ब्लीडिंग होने पर परिवारीजन उसे थाने ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर उसे आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज भेज दिया गया। पुलिस ने मामले को लेकर मुकदमा दर्ज कर बाल अतिचारी को पकड़ लिया और उसे बाल सुधार ग्रह फीरोजाबाद भेज दिया। इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोर को पकड़ लिया गया है। छात्रा का आगरा में उपचार चल रहा है।