scriptदिल्ली से बिहार जा रही यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलटी, मची चीख पुकार 25 से अधिक यात्री घायल | up road accident double decker bus going from Delhi to Bihar overturns | Patrika News
फतेहपुर

दिल्ली से बिहार जा रही यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलटी, मची चीख पुकार 25 से अधिक यात्री घायल

up road accident: दिल्ली से बिहार के औरंगाबाद जा रही डबल डेकर बस फतेहपुर के हाईवे रोड पर पलट गई। मौके पर चीख पुकार सुनकर ग्रामीण बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को निकाल रहे हैं।
 
 

फतेहपुरMar 23, 2024 / 01:21 pm

Mahendra Tiwari

Up road accident

दुर्घटना के बाद जुटे ग्रामीण

दिल्ली से बिहार के औरंगाबाद जा रही डबल डेकर बस शनिवार को अचानक पलट गई। बस के पलटने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकलना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि बस में करीब 85 यात्री सवार थे। जिसमें से 25 यात्री के घायल होने की खबर है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है। क्रेन बुलाकर बस को उठाने का प्रयास किया जा रहा है।
दिल्ली से बिहार के औरंगाबाद जा रही यात्रियों से भरी बस फतेहपुर के थरियांव NH2 पर देहुली गांव के पास चालक को झपकी आ गई। जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही चीख- पुकार मच गई। डबल डेकर बस होने के नाते कुछ यात्री अपनी सीट पर सो रहे थे। नींद खुली तो सब कुछ समझ से परे रहा। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बिना कोई देरी किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। बस में करीब 85 यात्री सवार थे। जिसमें 25 यात्रियों के घायल होने की सूचना मिल रही है। कुछ गंभीर रुप से घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम हटवाने के बाद क्रेन बुलाकर बस को खाई से बाहर निकाला जा रहा है। क्षेत्राधिकार अरुण कुमार ने बताया कि बस में सवार अधिकांश यात्री मामूली रूप से घायल हुए थे। जो अपने घर चले गए हैं। पांच यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्रेन बुलाकर बस को खाई से निकाला जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो