scriptफतेहपुर में यमुना नदी में डूबने से दो की मौत, एक की हालत गंभीर | Two died due to drowning in Yamuna river in Fatehpur | Patrika News
फतेहपुर

फतेहपुर में यमुना नदी में डूबने से दो की मौत, एक की हालत गंभीर

फतेहपुर में यमुना नदी में नहाने गए 2 युवकों की डूबने से मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
 

फतेहपुरMar 27, 2024 / 05:20 pm

Pravin Kumar

yamuna_.jpg

फतेहपुर में यमुना नदी में डूबने से 2 युवकों की मौत हो गई।

Fatehpur News: फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के देवलन गांव का रहने वाला विवेक यादव पुत्र रमेश यादव, विमल यादव पुत्र शत्रुघ्न यादव और भटपुरवा गांव का रहने वाला शुभम पुत्र ईशु अपनी नानी के घर देवलन आए थे। तीनों सुबह करीब 10 बजे के आसपास यमुना नदी में नहाने चले गए। यमुना नदी नहाते समय ईशु गहरे पानी में डूबने लगा तो एक दूसरे को बचाने में तीनों पानी में डूब गए।
यह भी पढ़ें

प्रयागराज की फूलपुर सीट से चुनाव लड़ सकती हैं पल्लवी पटेल,आज करेंगी प्रेस वार्ता


चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद नाविक और गोताखोरों ने नदी में छलांग लगा दी। काफी देर बाद तीनों को नदी से बाहर निकालकर नजदीकी सीएचसी गाजीपुर में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ यमुना नदी किनारे लगी रही। युवकों की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो