scriptजिला प्रशासन ने सपा नेता का मैरिज हॉल किया सीज, मचा हड़कंप | District administration seized of SP leader's marriage hall | Patrika News

जिला प्रशासन ने सपा नेता का मैरिज हॉल किया सीज, मचा हड़कंप

locationफतेहपुरPublished: Nov 24, 2018 02:46:38 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

डीएम अंजनेय कुमार ने ज्वाइन टीम का गठन कर शगुन मैरिज लॉन को सीज कर दिया

Sp Leader

Sp Leader

फतेहपुर. यूपी के सदर नगर पालिका अध्यक्ष व सपा नेता का मैरिज हॉल जिला प्रशासन ने सीज कर बड़ी कार्रवाई किया। जिसके बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है। नगर पालिका परिषद् द्वारा 2000 में आयशा खातून के नाम पट्टा आवंटित किया था जिसे तत्कालीन डीएम राधा रतूड़ी ने अभिलेखों में गड़बड़ी देख पट्टा निरस्त करने का आदेश जारी किया जिसके बाद से सपा नेता सिविल कोर्ट के स्टे को लेकर प्रशासन को गुमराह किये हुए थे।
जिसको देखते हुए मौजूदा डीएम अंजनेय कुमार ने ज्वाइन टीम का गठन कर शगुन मैरिज लॉन को सीज कर दिया। वहीं इस बारे में नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी ने बताया की डीएम के निर्देश में सीज करने का आदेश जारी हुआ है। जिसे सीज करने आए है, शगुन मैरिज लॉन को नगर पालिका अपने कब्जे में ले रखा है।
वहीं इस बारे में नगर पालिका प्रतिनिधि/सपा नेता ने बताया की जिला प्रशासन सत्ता के नेताओं के इशारे में काम कर रही है। जिसके लिए नगर पालिका का विकास नहीं हो पा रहा हैं, बिना नोटिस दिए हुए कार्रवाई करने आये है अभी तक कोई भी पेपर नहीं दिया गया है। वहीं सपा नेता ने प्रशासन पर बीजेपी के कार्यकर्ता की तरह काम करने का आरोप लगाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो