script

दूल्हे के लुक में चार चांद लगा देंगे ये स्टाइलिश साफे

Published: Sep 02, 2018 10:35:59 am

अगर आप ट्रेडिशनल पगड़ी की बजाय बिल्कुल अलग दिखना चाहते हैं तो फ्लोरल साफा बेहतर है। इसे दुल्हन के लहंगे की डिजाइन के मुताबिक तैयार करा सकते हैं।

Wedding,Marriage,Love,relationship,romance,indian wedding,Hindu Marriage,love affair,relationship tips in hindi,lifestyle tips in hindi,SAFA,

lifestyle tips in hindi, relationship tips in hindi, marriage, wedding, indian wedding, hindu marriage, relationship, safa, love affair, love, romance

ज्यादातर शादियों में दूल्हे सिर्फ कपड़ों पर ही ध्यान देते हैं जबकि पगड़ी या साफा तैयारी का ऐसा पार्ट है जिससे उनके लुक को बिल्कुल बदला जा सकता है। अपनी ड्रेस के मुताबिक साफा चुनना एक बेहतर ऑप्शन है। हालांकि कुछ समय तक ज्यादातर लोग राजस्थानी साफे का ही इस्तेमाल अधिक करते थे लेकिन इन दिनों कई तरह की पगड़ी और साफे का इस्तेमाल किया जा रहा है। इनमें चंदेरी साफा, फ्लोरल प्रिंट और रॉयल साफा खास हैं। ये आपके लुक को और भी बेहतर बनाते हैं। हाल ही हुई शादियों में भी सेलिब्रिटीज ने अपने साफे पर खास फोकस किया है। जानते हैं इनके बारे में…
फ्लोरल साफा
अगर आप ट्रेडिशनल पगड़ी की बजाय बिल्कुल अलग दिखना चाहते हैं तो फ्लोरल साफा बेहतर है। इसे दुल्हन के लहंगे की डिजाइन के मुताबिक तैयार करा सकते हैं। गर्मियों के दिनों में ज्यादातर पेस्टल कलर वाले फ्लोरल साफे पसंद किए जाते हैं। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन भी इस साफे में कई इवेंट्स में दिख चुके हैं।
मैटेलिक पगड़ी
पार्टी फैशन में मैटेलिक का ट्रेंड देखते हुए दूल्हे के साफे में भी ये स्टाइल ट्रेंड में है। दूल्हे के अलावा रिश्तेदार भी इसे शेरवानी या कुर्ते के रंग से मैच कराकर पहन सकते हैं। सफेद शेरवानी के साथ गोल्डन मैटेलिक साफा बहुत जंचता है।
पंजाबी पगड़ी
हाल ही एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी में उनके पति आनंद आहूजा ने पंजाबी पगड़ी पहनी थी। गोल्डन पंजाबी पगड़ी को डिजाइनर राघवेंद्र राठौड़ ने तैयार किया। जिसमें आनंद काफी चार्मिंग लग रहे थे। हाल ही नेहा धूपिया से शादी करने वाले एक्टर अंगद बेदी पिंक कलर की ट्रेडिशनल पंजाबी पगड़ी में नजर आए थे।
चंदेरी साफा
ये साफा दुल्हन की आउटफिट से मैच करता हुआ बनवाया जा सकता है। जो आपको रॉयल लुक देता है। इसे चंदेरी सिल्क फैब्रिक से तैयार किया जाता है। हाल की सबसे चर्चित शादियों में शुमार अनुष्का और विराट की शादी में यह ट्रेंड देखा गया था। अनुष्का के पिंक लहंगे से मिलता हुआ चंदेरी साफा विराट ने पहना हुआ था।
रॉयल साफा
इस साफे में एक्सपेरिमेंट किए जा सकते हैं। इसे पगड़ी या बांधनी दोनों तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। यूं तो इस साफे के लिए ज्यादातर गोल्डन कलर पसंद किया जाता है। लेकिन कुछ नया करना चाहते हैं तो चटकीले कलर जैसे मैजेंटा या रेड इस्तेमाल कर सकते हैं। ये पहनते हैं तो याद रखें आपकी ड्रेस का कलर लाइट होना चाहिए।

ट्रेंडिंग वीडियो