scriptयूपी मौसम अपडेट: 22 अप्रैल को ताजा पश्चिमी विक्षोभ हो रहा सक्रिय, धूल भरी आंधी और बारिश बनेगी आफत | Patrika News
फर्रुखाबाद

यूपी मौसम अपडेट: 22 अप्रैल को ताजा पश्चिमी विक्षोभ हो रहा सक्रिय, धूल भरी आंधी और बारिश बनेगी आफत

आईएमडी के अनुसार 22 अप्रैल को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। बादल गरजने के साथ धूल भरी आंधी से लोगों को परेशानी होगी। तापमान 38 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। ‌

फर्रुखाबादApr 21, 2024 / 06:57 am

Narendra Awasthi

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक आसमान में हल्के से माध्यम बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी भी चलेगी। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है।‌ बारिश भी हो सकती है। सोमवार 22 अप्रैल को ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत के मौसम को प्रभावित करेगा। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आसमान में बादल छाए रहेंगे। फर्रुखाबाद की यही स्थिति रहेगी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने का अनुमान है।‌ 
यह भी पढ़ें
 

सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान, बोले- ‘4 बीवी 40 बच्चे’ नहीं चलेगा, बनेगा जनसंख्या नियंत्रण कानून

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। आज का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 13 किलोमीटर की औसत गति से हवा चल सकती है।

कैसा रहेगा कानपुर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। रात को भी आसमान साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश हुई संभावना नहीं है। ‌

Home / Farrukhabad / यूपी मौसम अपडेट: 22 अप्रैल को ताजा पश्चिमी विक्षोभ हो रहा सक्रिय, धूल भरी आंधी और बारिश बनेगी आफत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो