scriptयूपी मौसम अलर्ट: 26 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ का कहर, धूल भरी आंधी से जनजीवन अस्त व्यस्त | UP weather alert: Western disturbance active on 26 April | Patrika News
फर्रुखाबाद

यूपी मौसम अलर्ट: 26 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ का कहर, धूल भरी आंधी से जनजीवन अस्त व्यस्त

आईएमडी ने एक और पश्चिमी विक्षोभ के विषय में अलर्ट किया है। जिसके आगामी 26 अप्रैल को आने की संभावना है। कानपुर और फर्रुखाबाद में दोपहर बाद धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

फर्रुखाबादApr 23, 2024 / 07:11 pm

Narendra Awasthi

आईएमडी ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आगामी 26 अप्रैल को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय पहुंचने की संभावना है। जिसका असर मैदानी भागों पर भी दिखाई पड़ेगा। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अगले 5 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर के समय धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आगामी बुधवार को आसमान साफ रहेगा। कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
यह भी पढ़ें

गोरखपुर से दिल्ली जा रही वोल्वो बस दुर्घटनाग्रस्त चार की मौत, 36 घायल

फर्रुखाबाद में आज दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। ‌मौसम विभाग के अनुसार आज रात आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।‌ आगामी 24 अप्रैल बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को आसमान में हल्के फुल्के बादल आ सकते हैं। तेज हवाएं चल सकती है। बारिश की संभावना नहीं है।
कैसा रहेगा कानपुर का मौसम?

कानपुर में दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से चलने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 24 अप्रैल बुधवार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Home / Farrukhabad / यूपी मौसम अलर्ट: 26 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ का कहर, धूल भरी आंधी से जनजीवन अस्त व्यस्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो