scriptनगर पालिका के युवा व्यापार मंडल सड़कों पर, फूंका पुतला | people protest in farrukhabad | Patrika News

नगर पालिका के युवा व्यापार मंडल सड़कों पर, फूंका पुतला

locationफर्रुखाबादPublished: Sep 01, 2018 05:18:20 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

नगर पालिका के युवा व्यापार मंडल सड़कों पर, फूंका पुतला

farrukhabad

नगर पालिका के युवा व्यापार मंडल सड़कों पर, फूंका पुतला

फर्रुखाबाद. सदर नगर पालिका में बीते दो सप्ताह पूर्व आवारा पशुओं को पकड़ने के वादे पर खरी ना उतरने पर युवा व्यापार मंडल ने पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल का पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया। 15 दिन पहले जब युवा व्यापार मंडल ने पालिका अध्यक्ष को आवारा जानवरों को पकड़वाने व शहर के मोहल्ले में जल भराव को लेकर ज्ञापन दिया था। उस समय वत्सला अग्रवाल ने कहा था कि दो सप्ताह के अंदर शहर में एक भी आवारा जानवर नहीं दिखाई देंगे। उसके जिन मोहल्लों में जल भराव हो रहा है उसके लिए ठेका हो चुका है नाले की सफाई करा दी जाएगी लेकिन नहीं कराई गई उसी से नाराज युवा व्यापारियों ने उनका विरोध प्रदर्शन किया है।

युवा नगर उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के पदाधिकारियों ने चौक बाजार पर पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पदाधिकारियों ने बताया कि बीते दो सप्ताह पूर्व पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन देकर नगर में सड़कों पर घूम रहे आवारा जानवरों को पकड़ने की मांग की थी। लेकिन उसके बाद तय समय पूरा हो गया और पालिका ने आबरा जानवरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
जिससे आक्रोशित होकर युवा व्यापार मंडल ने पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। अंकुर श्रीवास्तव युवा नगर अध्यक्ष, सचिन शर्मा, नितिन कुमार, शिब्बू खान आदि मौजूद रहे। पालिका अध्यक्ष के पति, मनोज अग्रवाल ने फोन पर बताया कि जानवरों को पकड़ने के लिये ठेका दिया गया था। लेकिन बरसात के कारण काम तेजी से नहीं हो पा रहा है। बरसात खत्म होने पर काम तेज कर दिया जायेगा क्योकि जिस जगह पर आवारा जानवर रखे जाते है वहां पर बाढ़ का पानी भर गया है।

आखिर सच क्या है

जिले में जबसे से योगी सरकार ने पाबन्दी लगाई है उससे जानवरों को पालने वालों ने उसका गलत फायदा उठाना शुरू कर दिया है। घर में दूध देने वाले जानवरों का दूध निकालने के बाद छोड़ देते है।जिसका नतीजा सड़को पर लोगो का निकलना मुश्किल हो गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो