script

शादी की रात में दुल्हन को देखकर चिल्ला उठा दूल्हा, छोड़कर भागा.. दोनों बहनों ने मिलकर जो किया उससे बराती हैरान

locationफर्रुखाबादPublished: May 17, 2019 12:27:00 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

इसके बाद बरात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई

news

शादी की रात में दुल्हन को देखकर चिल्ला उठा दूल्हा, रोते हुए छोड़कर भागा.. दोनों बहनों ने मिलकर जो किया उससे बराती हैरान

फर्रुखाबाद. नाज गाने के साथ बारात आ रही थी, द्वारचार के बाद जयमाला की तैयारी चल रही थी। जैसे ही दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंचे लड़की की शक्ल देख लड़के ने शादी के लिए इंकार कर दिया। यह सुनते ही शादी का धूम धामका अचानक थम गया। चारों तरफ चर्चाएं तेज हो गई। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई। लड़की पक्ष के लोगों ने शादी से पहले की रस्मों में दिए गए दान दहेज पैसे वापस करने की मांग की।
मामला फर्रुखाबाद के राजेपुर का है, जहां जयमाल के समय नाबालिग लड़की देख दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई। लड़की पक्ष के लोगों ने शादी से पहले की रस्मों में दिए गए दान दहेज हो वापस करने की मांग की।
राजेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने अपनी 20 वर्षीय बड़ी बेटी की शादी जनपद मैनपुरी थाना कुमसरा क्षेत्र निवासी युवक से तय की थी। इसके बाद युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। इसकी जानकारी लड़की के पिता ने दूल्हे व उसके परिवार वालों को नहीं दी और अपनी 14 वर्षीय छोटी बेटी की शादी उसी युवक से करने की योजना बना डाली। जयमाल की रस्म के लिए लड़की वरमाला लेकर स्टेज पर पहुंची तो दूल्हा भड़क गया तय तिथि 15 मई को बरात राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव पहुंची। द्वारचार के बाद जयमाल की रस्म के लिए लड़की वरमाला लेकर स्टेज पर पहुंची। उसे देखकर दूल्हा भड़क गया। उसने कहा जो लड़की शादी से पहले उसे दिखाई गई थी वह तो यह है ही नहीं। इसकी तो उम्र भी कम है। इससे मामला बिगड़ गया।
रिश्तेदारों ने मामले को संभालने की कोशिश की। लेकिन दूल्हे ने नाबालिग से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद देर रात बरात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई। किशोरी के भाई ने सगाई व अन्य रस्मों में दूल्हे को दी गई बाइक, सोने की चेन व नगदी आदि वापस करने की मांग की है। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।

ट्रेंडिंग वीडियो