scriptगुंडावाद को जिताना है या फरीदाबाद बचाना है जनता करे तय:जयहिंद | naveen jai hind appealed to give him vote for save faridabad | Patrika News

गुंडावाद को जिताना है या फरीदाबाद बचाना है जनता करे तय:जयहिंद

locationफरीदाबादPublished: May 09, 2019 08:19:33 pm

Submitted by:

Prateek

रोड शो से नौ विधानसभा क्षेत्रों के दो सौ गावों में किया जनसंपर्क…
 

jai hind

jai hind

(फरीदाबाद): फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी व जननायक जनता पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी नवीन जयहिंद ने फरीदाबाद व पलवल जिलों के लोगों से अपील की है कि वह गुंडाराज को खत्म करने के लिए वोट दें। नवीन जयहिंद ने आज सुबह पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव चंडावली से रोड शो शुरू किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जयहिंद ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान वह खुद जनता के दरबार में गए हैं जबकि कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों ने लोगों को अपने पास बुलाया है।

 

नवीन जयहिंद ने कहा कि अब फरीदाबाद की जनता को यह तय करना है कि वह गुंडावाद को चाहती है या फिर फरीदाबाद को बचाना है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद दिल्ली से सटा हुआ है और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य करवाए गए हैं।

 

उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में भाजपा कुएं के समान है तो कांग्रेस पार्टी खाई के समान है। इसके बीच में आम आदमी पार्टी व जननायक जनता पार्टी स्वीमिंग पुल की तरह है। जिसकी मदद से जनता तैरकर पार हो सकती है। जयहिंद ने दोहराया कि फरीदाबाद के लोगों को अगर काम करवाने हैं तो वह आप और जजपा गठबंधन को चुनें और अगर कांड करवाने हैं तो भाजपा को वोट करें।

 

नवीन जयहिंद का रोड शो आज पलवल, होडल, हथीन, बल्लभगढ़, एनआईटी,बडख़ल, ओल्ड फरीदाबाद, तिगांव के करीब दो सौ गावों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के लोकसभा संगठन मंत्री कुलदीप कौशिक, रणधीर सिंह चौहान, पलवल से जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र हिंदुस्तानी, कर्ण डागर,हथीन से रहीस खान, जजपा के जिला अध्यक्ष राजाराम व तूही राम, प्रदेश प्रवक्ता अरविंद भारद्वाज समेत कई नेता मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो