scriptहरियाणा कांग्रेस की “हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ” साईकिल यात्रा का पांचवा चरण सूरजकुंड से शुरू | haryana congress's "haryana bachao parivartan lao" rally in surajkund | Patrika News

हरियाणा कांग्रेस की “हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ” साईकिल यात्रा का पांचवा चरण सूरजकुंड से शुरू

locationफरीदाबादPublished: Sep 12, 2018 08:30:20 pm

Submitted by:

Prateek

फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र में पांच दिन चलने वाली साईकिल यात्रा का हथीन में 16 सितम्बर को समापन होगा…

(चंडीगढ़): हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की हरियाणा बचाओ,परिवर्तन लाओ साईकिल यात्रा का पांचवा चरण बुधवार को फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र के बडखल विधानसभा क्षेत्र में सूरजकुंड के समीप अनंगपुर चैक से शुरू की गई। इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डा अशोक तंवर ने केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकारों पर फरीदाबाद की जनता को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि अच्छे दिनों की तर्ज पर स्मार्ट सिटी बनाने की योजना भी जुमला साबित हुई है। स्मार्ट सिटी ही नहीं स्वच्छ भारत अभियान को लेकर किए जा रहे तमाम दावे फरीदाबाद में आकर विफल साबित हो जाते है।

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डा अशोक तंवर ने कहा कि पिछले चार साल में हरियाणा को पीछे धकेलने में भाजपा के साथ इनेलो भी भागीदार रहा है। हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा के अम्बाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, रोहतक व सोनीपत संसदीय क्षेत्रों में चार चरण पूरे हो चुके है।


फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र में पांच दिन चलने वाली साईकिल यात्रा का हथीन में 16 सितम्बर को समापन होगा। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व में अपनी यात्राओं के दौरान भाजपा नेताओं की शह पर सरस्वती नदी के नाम पर भ्रष्टाचार, यमुना नदी में अवैध खनन, नौकरियों की नीलामी, आदि मामले उजागर किए। यात्रा आरम्भ करने से पहले हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष बुधवार की सुबह पूर्व मंत्री शिवचरण शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही अनंगपुर चैक पर यात्रा आरम्भ करने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।

 

डा अशोक तंवर ने पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के विरोध में भारत बंद को सफल बनाने के लिए फरीदाबाद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी। उन्होंने पानीपत में 30 सितम्बर को होने वाली राफल पोल-खोल रैली के लिए भी फरीदाबादवासियों को निमंत्रण दिया। अनंगपुर चैक पर एकत्रित लोगों ने हाथ उठाकर पानीपत की पोल खोल रैली में फरीदाबाद से बडी संख्या म पहुंचनेे का भरोसा दिया। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष का अनंगपुर चैक, अनखीर चैक, अनखीर गांव, बडख़ल, सैनिक कालोनी, नेहरू कालोनी, ग्रेन मार्केट, गुरूद्वारा रोड, दशहरा ग्राऊंड, डबुआ मंडी रोड, जवाहर कालोनी, संजय कालोनी, झाड़सेतली होते हुए रात्रि विश्राम के लिए साहुपुरा पहुंचने तक लोगों ने जगह-जगह फूलमालाओं, पगड़ी बांध कर, ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। बडख़ल विधा सभा क्षेत्र की अनेक कॉलोनियों में हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष को सुनने के लिए लोग बड़ी संख्या में उमड़े।


पूर्वांचल सभा, भीम राव अम्बेडकर सभा, भगवान परशुराम संगठन, सिंह संगत, अल्पसंख्यक संगठन, सहित फरीदाबाद जिला के विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने तंवर का अभिनन्दन किया और जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाडऩे के लिए कांग्रेस की लड़ाई को मजबूती से सहयोग देने का भरोसा दिया। तंवर ने साइकिल यात्रा को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी को पीएम बनाने तथा हरियाणा से बीजेपी-इनेलो को खदेडऩे का अश्वमेध यज्ञ बताया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो