scriptलोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा में यह आठ जिले संवेदनशील, अतिरिक्त फोर्स तैनात | extra security force will be posted in haryana during election | Patrika News

लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा में यह आठ जिले संवेदनशील, अतिरिक्त फोर्स तैनात

locationफरीदाबादPublished: May 10, 2019 06:42:22 pm

Submitted by:

Prateek

गडबडी की शिकायत मिलते सशस्त्र पुलिस करेंगी कार्यवाही…
 

force

force

(फरीदाबाद,जींद): खुफिया सूचनाओं के आधार पर सोनीपत, झज्जर, जींद, रोहतक, भिवानी, हिसार, हांसी और सिरसा में अतिरिक्तपुलिस बलों की तैनाती की गई है और किसी भी प्रकार की गडबडी की शिकायत मिली तो तुंरत कार्यवाही होंगी। चुनाव के बाद सभी ईवीएम को प्रदेश के 38 मतगणना केंद्रों में अर्धसैनिक बलों की सात कंपनियों राज्य सशस्त्र पुलिस और जिला पुलिस कर्मियों की कड़ी निगरानी में रखा जाएगा।


लोकसभा चुनावों के छठे चरण में 12 मई को होने जा रहे मतदान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरियाणा को केंद्र सरकार पंजाब और राजस्थान से सुरक्षा बलों की 30 और कंपनियां मिली हैं। अब प्रदेश में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए अर्ध सैनिक बलों की कुल 95 कंपनियां मोर्चा संभालेंगी। चुनाव के दौरान राज्य पुलिस बल और केंद्रीय बलों के 66 हजार से अधिक कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।


प्रदेश में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 65 कंपनियों के 4680 कर्मचारी पहले से तैनात हैं। 30 नई कंपनियों के जवान भी शुक्रवार दोपहर तक विभिन्न जिलों में मोर्चा संभाल लेंगे। राज्य पुलिस के 33 हजार 340 जवानों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। इनमें से 24 हजार 529 पुलिस कर्मचारी पहले ही जिलों में मौजूद हैंए जबकि 8,811 जवानों की व्यवस्था अन्य इकाइयों से की गई है। इसके अलावा 11 हजार 750 होमगार्ड और 8,063 विशेष पुलिस अधिकारियों एसपीओ के साथ ही 5,788 पुलिस प्रशिक्षु भी चुनाव ड्यूटी में तैनात रहेंगे।


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि पुलिस ने चुनाव के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की ज्यादा कंपनियों की मांग की थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 10 अतिरिक्त कंपनियां मंजूर की हैं जबकि राजस्थान और पंजाब पुलिस द्वारा भी सुरक्षा बलों की 10.10 कंपनियां मिली हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो