scriptयोगी के मंत्री ने रामलला का दर्शन कर 2019 चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा | Yogi of minister big statement about the 2019 elections | Patrika News

योगी के मंत्री ने रामलला का दर्शन कर 2019 चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

locationफैजाबादPublished: Sep 19, 2018 09:39:14 pm

Submitted by:

Satya Prakash

भगवान श्री राम के पग चिन्हों पर हैं मोदी और योगी, चतुर्थी विकास के साथ तेजी से बदल रहा उत्तर प्रदेश

ayodhya

योगी के मंत्री ने रामलला का दर्शन कर 2019 चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

अयोध्या : रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुचें उत्तर प्रदेश के ग्राम विकास मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि अयोध्या की संस्कृति, संस्कार, सभ्यता,विचार और अध्यात्म से भारत पूरी दुनिया में पहचाना जाता हैं. योगी आदित्यनाथ द्वारा अयोध्या में दीपोत्सव का कार्यक्रम से पुरे विश्व के लोग जान रहे हैं. पुरे देश में दीपावली पर्व पर गाँव गाँव में दीपोत्सव के माध्यम से मनाया जाता है लेकिन जिस तरीके से त्रेतायुग में भगवान राम पुष्पक विमान से अयोध्या आये थे उसके बाद योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव पर भगवान श्री राम को विमान से अयोध्या लेकर आये जिसका सन्देश पूरी दुनिया में गया हैं. इस बार भी और ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा जिसका सन्देश पूरी दुनिया में जाएगा. तथा बताया कि किस कार्य को सही ढंग से सम्पादित करना है तो भगवान का आशीर्वाद जरुरी हैं जिसके कारण आज अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन के लिए आया हूँ
गरीबों की सेवा के साथ प्रदेश में हो रहा चतुर्थी विकास
डाक्टर महेंद्र सिंह ने कहा कि त्रेतायुग में जिस तरीके से भगवान श्री राम ने किया था उसी पग पर चलकर पीएम मोदी सीएम योगी आदित्यनाथ ने गरीबो की सेवा के साथ चतुर्थी विकास के माध्यम से चल रहे हैं सबका साथ सबका विकास हो रहा हैं. और हम सब उनके कंधे से कन्धा मिला करके चल रहे हैं और लग रहा हैं कि उत्तर प्रदेश तेजी के साथ बदल रहा हैं. तथा बताया कि भारत सरकार द्वारा ग्राम विकास मंत्रालय को एक दर्जन पुरस्कार मिला हैं जब कि आज तक एक भी पुरस्कार उत्तर प्रदेश को नहीं मिला हैं इसके पहले मध्य प्रदेश. गुजरात छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र और तमिलनाडु का नाम होता था लेकिन आज पहली बार उत्तर प्रदेश नाम हुआ हैं भारत में 9 करोड़ शौचालय पुरे भारत में बने है जिसमे से सवा करोड़ शौचालय उत्तर प्रदेश में बनाकर हैं बड़ी उपलब्धि हासिल किया है. योगी के नेतृत्व उतर प्रदेश भारत में सबसे अच्छा राज्य बने इस दिशा में कार्य किया जा रहा हैं.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो