script

नही चली जनकपुर अयोध्या बस सेवा तो साइकिल से अयोध्या पहुंचा नेपाली युवक

locationफैजाबादPublished: Oct 24, 2018 04:51:45 pm

जनकपुर का निवासी होने के कारण माँ सीता को बहन और भगवान राम को जीजा कहता है रंजीत कुमार

Nepalese youth Ranjeet Kumar came to Ayodhya by cycling

Ranjeet Kumar

अनूप कुमार
फैजाबाद ( अयोध्या ) भारत के अयोध्या शहर और पड़ोसी देश नेपाल के जनकपुर शहर से के बीच क्या रिश्ता है यह शायद किसी को बताने की जरूरत नहीं है | त्रेता युग से इन दोनों शहरों के बीच के संबंधों के आधार पर ही श्रीरामचरितमानस की रचना हुई | अयोध्या के महाराजा दशरथ के पुत्र राजकुमार राम और जनकपुर के महाराज जनक की पुत्री जनक नंदिनी सीता के बीच परिणय संबंध के चलते अयोध्या और जनक पुर का रिश्ता बेहद भावपूर्ण है | वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पड़ोसी देश नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने इन संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए जनकपुर से अयोध्या तक बस सेवा की शुरुआत भी की थी | हालांकि कुछ कारणों से यह बस सेवा नियमित रूप से नहीं शुरू हो पाई | लेकिन बीते दिनों नेपाल में भारतीय राजदूत के अयोध्या दौरे और उनके द्वारा की गई बातों के आधार पर एक बार फिर या विश्वास जगा है जनकपुर से अयोध्या के बीच ना सिर्फ बस सेवा नियमित रूप से चलेगी बल्कि रेल सेवा की शुरुआत के लिए भी भारत और नेपाल ने प्रयास तेज कर दिए हैं और रेल लाइन बिछाई जानी शुरू हो गई है |
जनकपुर का निवासी होने के कारण माँ सीता को बहन और भगवान राम को जीजा कहता है रंजीत कुमार

इन संबंधों से प्रभावित होकर पड़ोसी देश नेपाल का युवा साइकिल लेकर अयोध्या पहुंच चुका है | खुद को जनकपुर का निवासी होने के कारण माँ सीता को बहन और भगवान राम को अपना जीजा बताने वाले 30 वर्षीय युवक रंजीत कुमार शाह नेपाल से अयोध्या तक साइकिल चलाकर पहुंच गया | बुधवार को पत्रिका टीम से खास मुलाकात के दौरान जनकपुर उप नगर पालिका क्षेत्र के रहने वाले रंजीत कुमार साह ने बताया कि भारत और नेपाल के संबंधों को और मजबूती देने के लिए नेपाल से चलकर अयोध्या तक आया है | वह बस सेवा से अयोध्या तक आना चाहता था लेकिन बस सेवा चल नही सकी | युवक ने बताया कि जनकपुर उप महापालिका के मेयर लाल किशोर साह ने उसे झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया था |जिसके बाद पूरे मार्ग में जगह-जगह पर लोगों द्वारा स्वागत और शुभकामना मिलने के साथ वाह बेहद खुशी से अयोध्या तक पहुंचा है |

ट्रेंडिंग वीडियो