scriptआन्दोलन : सहारनपुर से नॉएडा तक आप करेगी जन अधिकार पदयात्रा | Aap Start Jan Adhikar Pad yatra On 29 August From Saranpur To Noida | Patrika News

आन्दोलन : सहारनपुर से नॉएडा तक आप करेगी जन अधिकार पदयात्रा

locationफैजाबादPublished: Aug 21, 2018 06:45:44 pm

आप सांसद संजय सिंह की अगुवाई में 29 अगस्त को सहारनपुर से शुरू होगी जन अधिकार पदयात्रा

Aap Start Jan Adhikar Pad yatra On 29 August From Saranpur To Noida

Aam Adami Party Faizabad

फ़ैज़ाबाद : किसानों, शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, शिक्षा प्रेरकों, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली, व्यापारियों सहित जनहित के मुद्दों को लेकर 28 अगस्त को सहारनपुर में आम आदमी पार्टी विशाल रैली करेगी | जिसे आम आदमी पार्टी के सांसद प्रदेश प्रभारी संजय सिंह, सांसद भगवंत मान, विधायक अल्का लांबा, अमानत उल्ला ,नरेश यादव सहित विपक्षी दलों के कई बड़े नेता संबोधित करेंगे। फैजाबाद से सभी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे । जिसके लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं | इस सम्बन्ध में आप नेताओं का आरोप है कि समाज के सभी वर्गों को मोदी-योगी सरकार ने धोखा दिया। किसानों की कर्जमाफ़ी के नाम पर उनके साथ क्रूर मजाक किया। शिक्षामित्र नौकरी जाने व गरीबी की वजह से आत्महत्या करने को मजबूर हैं। मोदी-योगी सरकार इनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाए जुमलेबाजी कर रही है । इन मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी सड़क पर उतर कर एक बड़ा जन आन्दोलन खड़ा करने जा रही है |
आप सांसद संजय सिंह की अगुवाई में 29 अगस्त को सहारनपुर से शुरू होगी जन अधिकार पदयात्रा

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने बताया कि जनसभा के अगले दिन 29 अगस्त आप सांसद संजय सिंह गांधी पार्क सहारनपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जन अधिकार पदयात्रा की शुरुआत करेंगे। पदयात्रा सहारनपुर ज़िले से प्रारंभ होकर शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, ग़ाज़ियाबाद ज़िले से होते हुए 8 सितंबर को गौतमबुद्ध नगर में समाप्त होगी।प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिह ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी मुद्दों के बजाय नफ़रत की राजनीति करके समाज को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी को अफ़वाह फैलाने व जुमलेबाज़ी करने में महारत हासिल है। पदयात्रा के दौरान किसानों, शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली जैसे मुद्दों पर उनके प्रतिनिधियों से सांसद संजय सिंह संवाद करेंगे साथ ही साथ जन समस्याओं को लेकर आम जनता से सीधा संवाद करेंगे | आप प्रवक्ता ने बताया कि रैली व जनअधिकार पदयात्रा को कामयाब बनाने के लिए आम आदमी पार्टी पश्चिम जोन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, सचिव पंकज पाठक, महिला विंग की अध्यक्षा छवि यादव पश्चिम प्रांत के समस्त जिलाध्यक्ष, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों किसानों व आम जनता से जनसंपर्क कर रहे हैं। प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश की दूसरे जोन के जिलाध्यक्ष जोन कार्यकारिणी के सदस्य व प्रमुख कार्यकर्ता रैली व पदयात्रा में शामिल होंगे ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो