scriptExam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी | exam guide: gk exam mock test paper in hindi | Patrika News

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

locationजयपुरPublished: Jul 19, 2019 03:46:45 pm

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

Exam Guide

Exam Guide

exam Guide : यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) – किस राज्य ने हाल ही असम की तरह एनआरसी का फैसला लिया है?
(अ) असम
(ब) पंजाब
(स) नागालैंड
(द) बिहार

प्रश्न (2) – यूके-इंडिया अवार्ड्स 2019 के तहत ग्लोबल आइकन ऑफ द ईयर के रूप में किसे चुना गया है?
(अ) अवनीश वर्मा
(ब) कुणाल नैय्यर
(स) तरसेम सिंह
(द) दीपा मेहता

प्रश्न (3) – भारत की पहली आईपीएस अधिकारी जिसने अमरीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट डेनाली पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की है?
(अ) ममता महाजन
(ब) विनीता छाबडिय़ा
(स) अपर्णा कुमार
(द) सुजाता कुमारी

प्रश्न (4) – ‘नेशनल डॉक्टर्स डे’ कब मनाया जाता है?
(अ) 12 जुलाई
(ब) 1 जुलाई
(स) 23 जुलाई
(द) 7 जुलाई

प्रश्न (5) – बजट 2019 में भारत में जल संरक्षण हेतु जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत किस मिशन की शुरुआत की गई है?
(अ) जल जीवन मिशन
(ब) समान जल अधिकार मिशन
(स) जल संरक्षण मिशन
(द) जल ज्योति मिशन

प्रश्न (6) – राजस्थान में संभागीय व्यवस्था को समाप्त किसने किया?
(अ) हरिदेव जोशी
(ब) भैरोंसिंह शेखावत
(स) शिवचरण माथुर
(द) मोहनलाल सुखाडिय़ा

प्रश्न (7) – बौद्ध संघ में भिक्षुणी के रूप में स्त्रियों के प्रवेश की अनुमति बुद्ध द्वारा दी गई थी-
(अ) श्रावस्ती में
(ब) वैशाली में
(स) राजगृह में
(द) कुशीनगर में

प्रश्न (8) – निम्नलिखित में से किसको ‘चाल्कोलिथिक एज’ कहा जाता है?
(अ) पुरपाषाण युग
(ब) नवपाषाण युग
(स) ताम्रपाषाण युग
(द) लौह युग

प्रश्न (9) – भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत वार्षिक बजट पेश किया जाता है?
(अ) अनुच्छेद 112
(ब) अनुच्छेद 110
(स) अनुच्छेद 115
(द) अनुच्छेद 118

प्रश्न (10) – ‘भारतीय जीवन बीमा निगम’ की स्थापना कब हुई थी?
(अ) 1944 ई.
(ब) 1968 ई.
(स) 1972 ई.
(द) 1956 ई.

उत्तरमाला: 1. (स), 2. (ब), 3. (स), 4. (ब), 5. (अ), 6. (द), 7. (ब), 8. (स), 9. (अ), 10. (द)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो