scriptExam Guide: इस ऑनलाइन टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी | exam guide: gk exam mock test paper in hindi | Patrika News

Exam Guide: इस ऑनलाइन टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

locationजयपुरPublished: Jul 05, 2019 02:19:07 pm

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide,

Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide,

exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

ये भी पढ़ेः नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, 33% मार्क्स लाने पर हो जाएंगे पास

ये भी पढ़ेः प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं ये सवाल, जानिए इनके जवाब

प्रश्न (1) – निम्नलिखित में से किसे हाल ही पाकिस्तान द्वारा आईएसआई का चीफ नियुक्त किया गया है?
(अ) फैज हमीद
(ब) अनस नियाजी
(स) आसिफ मुनीर
(द) अनवर हुसैन

प्रश्न (2) – केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही किस राज्य में 1000 अतिरिक्त विदेशी अधिकरणों की स्थापना को मंजूरी दी है?
(अ) गुजरात
(ब) राजस्थान
(स) कर्नाटक
(द) असम

प्रश्न (3) – किस राज्य सरकार ने अब संस्कृत में भी प्रेस रिलीज जारी करने की घोषणा की?
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) आंध्रप्रदेश
(स) बिहार
(द) गुजरात

प्रश्न (4) – जर्मनी तथा किस देश के वैज्ञानिकों की एक संयुक्त टीम स्पेक्ट्रम-रॉन्टजेन-गामा नामक अंतरिक्ष दूरबीन लॉन्च करने की योजना बना रही है?
(अ) इटली
(ब) रूस
(स) चीन
(द) जापान

प्रश्न (5) – गडगच्च देवालय कहां स्थित है?
(अ) जयपुर
(ब) बाड़मेर
(स) बारां
(द) चूरू

प्रश्न (6) – मेगस्थनीज ने भारतीय समाज को कितनी श्रेणियों में विभाजित किया?
(अ) चार
(ब) पांच
(स) छह
(द) सात

प्रश्न (7) – ब्रिटिश मिशनरियों को भारत में बसने की अनुमति प्रदान की गई-
(अ) पिट्स इण्डिया एक्ट 1784 द्वारा
(ब) 1813 के चार्टर एक्ट द्वारा
(स) 1793 के चार्टर एक्ट द्वारा
(द) 1793 के रेग्यूलेटिंग एक्ट द्वारा

प्रश्न (8) – एस्किमो लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या है?
(अ) कृषि कार्य
(ब) लकड़ी काटना
(स) हस्तशिल्प निर्माण
(द) आखेट व मत्स्यन

प्रश्न (9) – भारत में जनगणना कितने वर्षों बाद होती है?
(अ) 5
(ब) 10
(स) 7
(द) 12

प्रश्न (10) – विश्व की पहली रेल सेवा किस देश में शुरू हुई?
(अ) रूस
(ब) जापान
(स) इंग्लैंड
(द) जर्मनी

उत्तरमाला: 1. (अ), 2. (द), 3. (अ), 4. (ब), 5. (स), 6. (द), 7. (ब), 8. (द), 9. (ब), 10. (स)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो