script9 दिसंबर को आयोजित परीक्षा के लिए CTET Admit Card 2018 जल्द, यहां से करें डाउनलोड | CTET Admit Card 2018 download in single click on ctet.nic.in | Patrika News

9 दिसंबर को आयोजित परीक्षा के लिए CTET Admit Card 2018 जल्द, यहां से करें डाउनलोड

locationजयपुरPublished: Nov 14, 2018 04:21:21 pm

Submitted by:

Deovrat Singh

CTET Admit Card 2018

CTET Admit Card 2018

CTET Admit Card 2018

CTET Admit Card 2018 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली CTET 2018 का आयोजन 9 दिसंबर को देश के सभी राज्यों में किया जाएगा। परीक्षा 22 अलग-अलग भाषाओं में देश के 92 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तैयारीयां अपने आखिरी चरण में हैं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जल्द ही CTET Admit Card Exam 2018 जारी कर दिए जाएंगे। सीटेट एडमिट कार्ड को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले सप्ताह जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी CTET 2018 Admit Card Download करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं।
देशभर में परीक्षा आयोजन को लेकर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन के लिए 1 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त तक चली थी। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को दिसंबर महीने के लिए सूचित किया गया था। परीक्षा में दो प्रश्न पत्र आएंगे पहला प्रश्न पत्र 1 से 5वीं कक्षा तक के लिए और दूसरा प्रश्न पत्र 6 से 8वीं तक के अध्यापक के लिए आयोजित होगा। अध्यापक पात्रता परीक्षा के बाद स्कोर कार्ड को भर्ती में काम लिया जा सकता है।
how to download CTET Admit Card 2018
सबसे पहले अभ्यर्थी CTET Admit Card download करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं। यहाँ होम पेज पर नई अपडेट के साथ एडमिट कार्ड का लिंक दिखाई देगा। लिंक पर क्लिक करने के साथ ही एडमिट कार्ड का न्यू टैब ओपन होगा जहां अभ्यर्थी से रजिस्ट्रेशन संबंधित जानकारी मांगी जाएगी। मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करने के साथ ही अभ्यर्थी को CTET Admit Card 2018 दिखाई देगा, जिसे अभ्यर्थी डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो