scriptएग्जाम गाइड : इन प्रश्नों की तैयारी करने से प्रतियोगी परीक्षाओं में मिल सकती है सफलता | Exam Guide : Questionaires for competitive exams | Patrika News
एग्‍जाम टिप्‍स एंड ट्रिक्स

एग्जाम गाइड : इन प्रश्नों की तैयारी करने से प्रतियोगी परीक्षाओं में मिल सकती है सफलता

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो इस मॉक टेस्ट पेपर की मदद से अपने सामान्य ज्ञान की तैयारियां जांच सकते हैं।

May 09, 2019 / 04:06 pm

जमील खान

Exam Guide

Exam Guide

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो इस मॉक टेस्ट पेपर की मदद से अपने सामान्य ज्ञान की तैयारियां जांच सकते हैं। हालांकि, दिखने में ये सवाल मुश्किल लग सकते हैं, लेकिन इनकी तैयारी करते वक्त आपको ये बेहद आसान लगेंगे।

1. बीसीसीआई ने हाल ही कितने खिलाडिय़ों को अर्जुन अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया है?
(अ) छह

(ब) सात

(स) चार

(द) पांच

2. जापानी अन्तरिक्ष एजेंसी JAXA द्वारा बुध ग्रह के शोध के लिए छोड़े गये यान का क्या नाम है?
(अ) MercDense

(ब) PlanetPanel

(स) BepiColombo

(द) Mission Soild

3. आरबीआई ने हाल ही महात्मा गांधी सीरीज के कितने रुपए के नए नोट को जल्द ही जारी करने की घोषणा की?
(अ) 10 रुपए

(ब) 30 रुपए

(स) 50 रुपए

(द) 20 रुपए

4. अरब लीग ने किस देश के लिए 100 मिलियन डॉलर की प्रतिबद्धता जाहिर की है?
(अ) फिलिस्तीन

(ब) रूस

(स) नेपाल

(द) चीन

5. निम्नलिखित में से किस जनजाति में वालर लोकनृत्य लोकप्रिय है?
(अ) भील

(ब) सहरिया

(स) गरासिया

(द) मीणा

6. आइन-ए-दहसाला राजस्व-व्यवस्था निम्न में से किस सन् में लागू की गई थी?
(अ) सन् 1568 ई

(ब) सन् 1580 ई

(स) सन् 1572 ई

(द) सन् 1583 ई

7. महात्मा बुद्ध का ‘महापरिनिर्वाण’ कहां हुआ ?
(अ) लुबिनी में

(ब) बोधगया में

(स) कुशीनगर में

(द) कपिलवस्तु में

8. राष्ट्रपति की अचानक मृत्यु हो जाने पर उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति पद का भार अधिक से अधिक कितने महीने तक सभाल सकता है?
(अ) एक वर्ष

(ब) दो महीने

(स) चार महीने

(द) छ: महीने

9. स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की नींव कब रखी गई?
(अ) २०१०

(ब) २०१३

(स) २०१२

(द) २०१५

10. प्रयोगशाला में यूरिया का संश्लेषण सर्वप्रथम किसने किया?
(अ) विलियमसन

(ब) कोल्बे

(स) वोह्लर

(द) बर्थोलेट

उत्तरमाला : 1.स 2.स 3.द 4.अ 5.स 6.ब 7.स 8.द 9.ब 10.स

Home / Education News / Exam Tips & Tricks / एग्जाम गाइड : इन प्रश्नों की तैयारी करने से प्रतियोगी परीक्षाओं में मिल सकती है सफलता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो