script

फ्रांस में पुतिन, ट्रंप और जर्मनी की चांसलर से मिले उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

locationनई दिल्लीPublished: Nov 11, 2018 09:23:42 pm

Submitted by:

mangal yadav

फ्रांस गए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने रविवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन से मुलाकात की।

 वेंकैया नायडू

फ्रांस में ट्रंप, पुतिन और जर्मनी की चांसलर से मिले उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

पेरिसः प्रथम विश्व युद्ध खत्म होने की 100वीं सालगिरह पर पेरिस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने फ्रांस गए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने रविवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन से मुलाकात की। इसके अलावा नायडू ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकात की। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल, केन्या के राष्ट्रपति उहरू केन्याता और बेल्जियम के प्रधानमंत्री चाल्र्स मिशेल से भी मुलाकात की। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने इन देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर वार्ता की।

ट्रेंडिंग वीडियो