scriptबेचारा बना भगोड़ा विजय माल्या, अब करोड़ों नहीं सिर्फ 4.35 लाख में करेगा गुजारा | UK court orders Vijay Mallya lives in Rs 45 lakh per week | Patrika News

बेचारा बना भगोड़ा विजय माल्या, अब करोड़ों नहीं सिर्फ 4.35 लाख में करेगा गुजारा

Published: Dec 09, 2017 07:58:03 pm

Submitted by:

Chandra Prakash

बैंकों का 9000 हजार करोड़ रुपये कर्ज नहीं चुका पाने के मामले में भगोड़ा घोषित किए गए विजय माल्या को बड़ा झटका लगा है।

mallya

vijay mallya

नई दिल्ली। बैंकों का 9000 हजार करोड़ रुपये कर्ज नहीं चुका पाने के मामले में भगोड़ा घोषित किए गए विजय माल्या को बड़ा झटका लगा है। ब्रिटेन में मौजूद उसकी प्रॉपर्टी को वहां की एक अदालत ने फ्रीज कर दिया है। लंदन की कोर्ट ने भारतीय अदालत के फैसले को मानते हुए यह ऑर्डर दिया है बैंकों के मुताबिक, माल्या ब्रिटेन में कम से कम तीन प्रॉपर्टीज, कारों और अन्य कीमती चीजों का मालिक है।

हर हफ्ते खर्च कर सकेगा 4.35 लाख
कोर्ट ने भगोड़े विजय माल्या के खर्च की सीमा भी तय कर दी गई है। नए फैसले के तहत माल्या अब हर हफ्ते 5 हजार पाउंड (करीब 4.35 लाख रुपए) ही खर्च कर सकेगा। रिपोर्ट के मुताबिक माल्या ने कोर्ट से 18 लाख रुपए प्रति सप्ताह खर्च करने की अनुमित मांगी थी लेकिन बैंक लोन फ्रॉड के चलते कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया।

3 दिसंबर का फैसला
इस फैसले की जानकारी 3 दिसंबर को ही दी गई थी। हालांकि, उसको इस पर जवाब देने के लिए थोड़ा मोहलत दिया गया क्योंकि अगले दिन से उनके खिलाफ प्रत्यर्पण के मामले की सुनवाई होनी थी। शुक्रवार को फैसले पर अंतिम निर्णय लिया गया जो रविवार से लागू हो गया है।

भारतीय अदालत का फैसला
दरअसल लंदन की एक अदालत ने भारतीय अदालत के जनवरी में दिए उस फैसले को लागू किया है जिसमें ब्रिटेन में उसकी संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया गया था। वकील अब माल्या की दुनियाभर में मौजूद संपत्ति को जब्त करने का आदेश लेने की कोशिश में है।

प्रत्यर्पण पर भी सुनवाई
माल्या के प्रत्यर्पण केस की सुनवाई भी लंदन वेस्टमिंस्टर कोर्ट में चल रही है। डिफेंस टाइम टेबल के मुताबिक, 24 दिसंबर को फैसला सुनाया जाएगा। माल्या पर भारत के 17 बैंकों के 9,432 करोड़ रुपए बकाया हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह पिछले साल 2 मार्च को देश छोड़कर भाग गया था।

इंग्लैंड में 100 करोड़ का आलीशान याट
माल्या ने इंग्लिश चैनल में तैरती अपनी फोर्स इंडिया जहाज के लिए 105 करोड़ रुपये की बोली लगा रखी है। वहीं दूसरे छोटे और आलिशान जहाज को वह 2.5 करोड़ रुपए में वह बेचना चाहता है। माल्या को कर्ज देकर फंसे भारतीय बैंकों के कंजॉर्टियम के मुताबिक विजय माल्या ने भारत में बैंकों से कर्ज लेकर उस पैसे दो भारत से बाहर, अपने, अपने बच्चों और पत्नी के नाम ट्रांसफर कर दिया है। इस गुहार को ध्यान में रखते हुए लंदन की कोर्ट में माल्या द्वारा मांगे गए 18 लाख रुपये खर्च करने की लिमिट को ठुकरा दिया था।

18 करोड़ का सोना किया था दान
माल्य अपनी फिजूलखर्ची को लेकर हमेशा चर्चा में रहे हैं। 1998 में माल्या ने एक मंदिर के लिए 18 करोड़ मूल्य का 32 किलो सोना और 1900 किलो तांबा दान किया था। अपने 60वं जन्मदिन पर गोआ में उसने हॉलीवुड गायक एनरिक एग्लेसियास को बुलाया था। पार्टी में खर्च पर खूब बवाल हुआ था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो