scriptमस्जिद न बनने देने के लिए रची गई बड़ी साजिश, फ्रांस में पैदा हुआ नया विवाद | Pig head found at mosque site in France | Patrika News

मस्जिद न बनने देने के लिए रची गई बड़ी साजिश, फ्रांस में पैदा हुआ नया विवाद

locationनई दिल्लीPublished: Mar 26, 2019 07:40:46 pm

फ्रांस के बर्गेरक कस्बे की घटना
फ्रांस में धार्मिक संस्था का अपमान करना दंडनीय अपराध है
घटना के बाद देश में पूजा स्थलों को लेकर छिड़ी नई बहस

Mosque Site

मस्जिद न बनने देने के लिए रची बड़ी साजिश, फ्रांस में पैदा हुआ नया विवाद

पेरिस। फ्रांस में एक मस्जिद के निर्माण को रोकने के लिए ऐसा कदम उठाया गया, जिससे देश में एक नया विवाद पैदा हो गया हैं। फ्रांस में एक मस्जिद के निर्माण कार्य में काम कर रहे मजदूरों को पिग का कटा हुआ सिर मिला। इससे देश में एक नई बहस छिड़ गई हैं।

क्या है मामला

फ्रांस के बर्गेरक नाम के एक छोटे कस्बे में मस्जिद निर्माण का काम चल रहा है। 2017 में इस मस्जिद के निर्माण का काम शुरू हुआ था। लेकिन इसके साथ ही इसका विरोध शुरू हो गया। स्थानीय लोग इस मस्जिद के विरोध में आ गए। लेकिन लोगों के विरोध-प्रदर्शन के बावजूद अक्टूबर 2018 में मस्जिद का निर्माण शुरू हो गया था। लेकिन उसके बाद भी कुछ लोगों ने मस्जिद बनाने का विरोध जारी रखा। एक दिन अचानक मजदूरों को निर्माणाधीन इमारत के प्रवेश द्वार पर पिग का कटा हुआ सिर मिला। इसके बाद पूरे देश की राजनीति में भूचाल आ गया। फ्रांस में धार्मिक संस्था का अपमान करना दंडनीय अपराध है और इस मामले में दोषी को 7 साल तक की जेल हो सकती है। इसके बावजूद इस घटना के होने से लोग काफी हैरान हैं।

पैदा हुआ नया विवाद

बताया जा रहा हैं कि कुछ अराजक तत्वों ने रात में ही इस घटना को अंजाम दिया। इलाके के पुलिस अधिकारी ने कारोलिस ने कहा कि यह प्रोजेक्ट विवादित है। इससे पहले भी इसको रोकने की कई बार कोशिशें हो चुकी हैं। बर्गेरक पुलिस कमिश्नर ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।यह चर्च और राज्य को अलग रखने के सिद्धांत के विपरीत है। सरकार ने देश के समुदायों में आपसी सौहार्द और सद्भाव बनाए रखने की अपील की हैं।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो