scriptपाक दुनिया का आठवां सबसे खतरनाक देश, इराक पहले नंबर पर | pakistan 08rth most dangerous country in the world | Patrika News

पाक दुनिया का आठवां सबसे खतरनाक देश, इराक पहले नंबर पर

Published: Mar 31, 2015 11:08:00 pm

मार्च 2015 में जारी इंटेल सेंटर्स की शीर्ष 10 सबसे खतरनाक देशों की सूची में इराक पहले और सीरिया दूसरे स्थान पर है

लंदन। पाकिस्तान दुनिया का आठवां सबसे खतरनाक देश है। आतंकी और विद्रोही गतिविधियों पर आधारित शीर्ष दस देशों की जारी एक सूची में यह बात सामने आई है। मार्च 2015 में जारी इंटेल सेंटर्स की शीर्ष 10 सबसे खतरनाक देशों की सूची में इराक पहले और सीरिया दूसरे स्थान पर है।

इंटेल सेंटर्स का कंट्री थ्रीट इंडेक्स (सीटीआई) किसी देश की आतंकी और विद्रोही घटनाओं, घायलों, मारे गए लोगों, यातायात, वीडियो, फोटो आदि का मापन करता है। इसी के आधार पर देशों के सीटीआई की सूची बनती है। अफगानिस्तान इस सूची में पांचवें स्थान पर है। शीर्ष दस खतरनाक देशों की सूची में इनके अलावा नाइजीरिया, सोमालिया, लीबिया, यमन, यूक्रेन और मिस्त्र शामिल हैं। मिस्त्र का स्थान इस सूची में दसवां है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो