scriptपेरिस: चाकू हमले में एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर रूप से घायल | one killed and two injured in knife attack near paris | Patrika News

पेरिस: चाकू हमले में एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

locationनई दिल्लीPublished: Aug 23, 2018 03:34:24 pm

पुलिस के मुताबिक हमले के बाद वह एक घर में छिप गया और जब पुलिस घटना स्थल पर पहुचंही तो वह अल्लाह -हो- अकबर कहते हुए बाहर आया।

paris knife attack

पेरिस: चाकू हमले में एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

पेरिस। पेरिस के उपनगर ट्रैपस में एक हमलावर के चाकू हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए । चाकू हमलावर जिसके एक इस्लामी चरमपंथी होने का संदेह जताया जा रहा है, उसने अरबी वाक्यांश “अल्लाह ओ -अकबर” कहते हुए भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने उसे गोली मार दी। रिपोर्टों के मुताबिक यह घटना स्थानीय समय के अनुसार लगभग 10 बजे हुई। पुलिस ने पुष्टि की कि हमले के साइट के आस-पास एक सुरक्षा घेरे में ट्रैपस में एक ऑपरेशन चल रहा था।
दहशत में पेरिस

पहले पुलिस ने बताया कि उसने हमलावर पर काबू पा लिया है। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि पुलिस ने हमलावर को मार गिराया कि नहीं। बता दें कि इसी साल मई माह के दौरान भी पेरिस में एक कथित आंतकी ने चाकू से हमला कर दिया था जिसमें एक शख्स की मौत हो गई थी जबकि 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। बाद में इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली थी।
30 साल के युवक ने किया हमला

हमलावर 30 साल का एक युवक है। यह 2016 से सुरक्षा सेवाओं में अपने योगदान के लिए जाना जाता था। एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा, “यह घटना 10 बजे के तुरंत बाद हुई थी। एक आदमी ने ट्रैपस में रुई केमिली क्लाउडेल में यात्रियों के ऊपर चाकुओं से हमला किया था । पेरिस पुलिस के मुताबिक हमले के बाद वह एक घर में छिप गया और जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो वह अल्लाह -हो- अकबर कहते हुए बाहर आया।

बता दें कि ट्रैप्स पेरिस के 18.6 मील पश्चिम में स्थित समृद्ध क्षेत्र में एक वंचित शहर है। इसके 30,000 निवासियों में से आधे 25 वर्ष से कम आयु के हैं और यहाँ बेरोजगारी दर 20 प्रतिशत के करीब है। बताया जा रहा है कि यह शहर गरीबी, गिरोह और इस्लाम की कट्टरपंथी व्याख्याओं से जुड़ी समस्याओं के लिए जाना जाता है। यह शहर बीते कई सैलून से आईएसआईएस के गढ़ के रूप में मशहूर हो रहा है। फ्रांसीसी सुरक्षा सूत्रों ने बताया है कि लगभग 50 स्थानीय लोगों ने सीरिया और इराक में आईएसआईएस समूह के लिए लड़ने के लिए फ्रांस छोड़ दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो