script

UK में विजय माल्या के प्रत्यार्पण पर आज से सुनवाई शुरू, भारत की ये जेल होगी उसका घर

locationनई दिल्लीPublished: Dec 04, 2017 12:17:58 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, अगर ब्रिटेन विजय माल्या को भारत के सुपुर्द कर देता है तो मुंबई की ऑर्थर जेल उसका नया घर होगी

Vijay Mallya

Vijay Mallya

लंदन: किंगफिशर कंपनी के मालिक और भारत के बड़े कारोबारियों में से एक विजय माल्या के प्रत्यार्पण को लेकर आज से लंदन की एक अदालत में सुनवाई शुरू हो रही है। ये सुनवाई लंदन के वेस्टमिंस्टर मैजिस्ट्रेट्स कोर्ट में आज शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि भारत ने विजय माल्या को मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी के मामले में भगौड़ा घोषित किया हुआ है। विजय माल्या भारत के बैंकों से 9000 करोड़ रुपए का कर्जा लेकर लंदन जा चुके हैं। काफी समय से भारत सरकार विजय माल्या को भारत लाने की कोशिशों में जुटी हुई है।
हाल ही में हुई थी गिरफ्तारी
हाल ही में स्कॉटलैंड पुलिस ने माल्या को गिरफ्तार भी किया था। गिरफ्तारी के बाद माल्या 6.50 लाख पाउंड के बेल बांड पर रिहा हुए थे। अपने खिलाफ प्रत्यर्पण की सुनवाई शुरू होने पर माल्या लंदन स्थित वेस्टमिंस्टर के मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होंगे।
2016 से लंदन में है माल्या
माल्या को लेकर जो सुनवाई आज से शुरू हो रही है, उसके बाद ही ये तय हो पाएगा कि माल्या को भारत भेजा जाएगा या फिर नहीं। आपको बता दें कि विजय माल्य मार्च 2016 से लंदन में निर्वासित जीवन बीता रहे हैं। माल्या पर भारत में विभिन्न बैंकों के 9000 करोड़ रुपये का लोन बकाया है। जिस वक्त माल्या भारत छोड़कर लंदन गए थे वो राज्यसभा के मनोनित सदस्य भी थे, लेकिन भगौड़ा घोषित किए जाने के बाद उनकी राज्यसभा की सदस्यता को भी रद्द कर दिया गया है। हालांकि अपने उपर लगे आरोपों को माल्या खारिज करते रहे हैं। अपनी पहली पेशी के दौरान कई बार वो मीडिया से यह कह चुके हैं कि उन्होंने भारत में ‘कुछ भी गलत नहीं किया।
मुंबई की ऑर्थर जेल होगा माल्या का घर
गृह मंत्रालय की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, अगर ब्रिटेन विजय माल्या को भारत के सुपुर्द कर देता है तो माल्या को मुंबई की ऑर्थर जेल में रखा जाएगा। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) के जरिये भारत ब्रिटेन की अदालत को इस बारे में सूचित करेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो