script50 साल पहले लापता हुई फ्रांसीसी पनडुब्बी का पता चला, भूमध्य सागर में मिला मलबा | French submarines found in the Mediterranean Sea after 50 years | Patrika News

50 साल पहले लापता हुई फ्रांसीसी पनडुब्बी का पता चला, भूमध्य सागर में मिला मलबा

locationनई दिल्लीPublished: Jul 23, 2019 03:36:00 pm

Submitted by:

Anil Kumar

Lost French Submarine: 17 जनवरी, 1968 को 52 लोगों के साथ फ्रांस के दक्षिणी तट पर मिनर्वर पनडुब्बी अचानक लापता हो गई थी
2019 की शुरुआत में Minerve पनडुब्बी की खोज के लिए फिर से अभियान शुरू किया गया था

फ्रांसीसी पनडुब्बी

पेरिस। 50 साल पहले सागर की गहराईयों में खो चुकी फ्रांसीसी पनडुब्बी ( French submarine Minerve) का पता चल गया है। सोमवार को अधिकारियों ने बताया है कि 50 साल से अधिक समय पहले पश्चिमी भूमध्य सागर में एक पनडुब्बी लापता हो गई थी, जिसे अब खोज लिया गया है।

उम्मीद है कि इससे पनडुब्बी के गायब होने के रहस्यों को सुलझाया जा सकता है। ट्यूलोन के दक्षिणी फ्रांसीसी बंदरगाह से पनडुब्बी के मलबे का पता लगने के बाद रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पैरले ( Defence Minister Florence Parly ) ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यह एक सफलता, एक राहत और एक तकनीकी उपलब्धि है’। ‘मैं उन परिवारों के बारे में सोच रहा हूं जिन्होंने इतने लंबे समय से इस पल का इंतजार किया है।’

बता दें कि 17 जनवरी, 1968 को 52 नाविकों के साथ फ्रांस के दक्षिणी तट पर मिनर्वर पनडुब्बी ( Minerve submarine ) अचानक लापता हो गया था। हालांकि कई वर्षों तक इसको तलाश किया गया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला।

पैरले ने बताया कि 2019 की शुरूआत में फिर से पनडुब्बी को तलाश करने के लिए अभियान शुरू किया गया। इसमें नई तकनीकों और नौसैनिक पोत का सहारा लिया गया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों के आग्रह पर इस तलाशी अभियान को शुरू किया गया था।

रूसी पनडुब्बी में लगी भीषण आग, चालक दल समेत 14 लोगों की मौत

एक वरिष्ठ फ्रांसीसी नौसेना अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि यह खोज अंततः निजी अमरीकी कंपनी Ocean Infinity से संबंधित एक नाव द्वारा किया गया है। मिनर्वर पनडुब्बी ट्यूलोन से 2,370 मीटर (7,800 फीट) की गहराई और 45 किलोमीटर (30 मील) की दूरी पर मिली।

अटलांटिक महासागर में गायब हुए अर्जेंटीना की सैन जुआन पनडुब्बी को भी बीते साल नवंबर 2018 में सफलतापूर्वक सीबेड कंस्ट्रक्टर ने खोज निकाला था।

फ्रांसीसी पनडुब्बी

1960 के दशक में हो चुके हैं कई हादसे

मिनर्वर पनडुब्बी के गायब होने के संबंध में कभी भी सरकार की ओर से कारणों की घोषणा नहीं की गई। लेकिन विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि पनडुब्बी के पतवार में कोई समस्या आ गई होगी और किसी अन्य नाव से टकराने, एक मिसाइल या टारपीडो का विस्फोट या इसकी ऑक्सीजन आपूर्ति प्रणालियों के साथ खराबी के कारण डूब गया हो।

1960 के दशक में पनडुब्बी चालक दल के लिए बहुत ही घातक समय था। दुनिया भर में इस तरह की कई घटनाएं घटी थी।

दुश्मन के पसीने छुड़ाने कल समुद्र में उतरेगी पनडुब्बी करंज, ये हैं खासियतें

अप्रैल 1963 में, परमाणु ऊर्जा से संचालित USS थ्रेशर केप कॉड में सवार 129 लोगों के साथ डूब गया, जबकि USS स्कॉर्पियन में 99 लोगों की जान चली गई, जो कि पांच साल बाद अटलांटिक में डूब गया था।

इसके अलावा 1968 में, तीन परमाणु मिसाइलों से लैस सोवियत K-129 पनडुब्बी उत्तरी प्रशांत सागर में लापता हो गई थी। बाद में 1974 में अमरीका ने एक गुप्त ऑपरेशन के जरिए इस खोज निकाला था।

1968 में इजारइली पनडुब्बी ‘द डाकार’ के लापता हो गई थी। उस पनडुब्बी में 69 लोग सवार थे। इसे 1999 में ग्रीक द्वीप क्रेते से दूर पाया गया था।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो