script

फ्रांस राष्ट्रपति मैंक्रो ने येलो वेस्ट आंदोलन के असर को कम करने का निकाला तरीका, देशव्यापी बहस की अपील की

Published: Jan 14, 2019 04:53:08 pm

Submitted by:

Shweta Singh

फ्रांस राष्ट्रपति मैंक्रो ने येलो वेस्ट आंदोलन के असर को कम करने का निकाला तरीका, देशव्यापी बहस की अपील की

french president emmanuel macron solution for yellow vest

फ्रांस राष्ट्रपति मैंक्रो ने येलो वेस्ट आंदोलन के असर को कम करने का निकाला तरीका, देशव्यापी बहस की अपील की

पेरिस। फ्रांस में एक बार फिर से ‘येलो वेस्ट’ आंदोलन की शुरुआत हुई। इस बार ‘येलो वेस्ट का नया दौर’ बताया जा रहा है। पिछले करीब दो महीनों से चल रहे इस प्रदर्शन को शांत करने के लिए राष्ट्रपति एमैनुएल मैंक्रों ने एक रास्ता सुझाया है। उन्होंने रविवार को देशवासियों से राष्ट्रीयस्तर पर बहस करने की अपील की है।

लोगों की भागीदारी बढ़ाकर निकाला जाएगा हल

जानकारी के मुताबिक पिछले नौ हफ्तों से चल रहे इस प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति मैक्रों ने रविवार को फ्रांसीसी जनता के चिट्ठी लिखी। इस चिट्ठी में उन्होंने बहस करने की अपील की है। गौरतलब है कि येलो वेस्ट प्रदर्शन धीरे-धीरे मैंक्रों के राष्ट्रपति कार्यकाल के लिए बड़ा संकट बन के उभर रहा है। हालांकि उनको उम्मीद है कि साल 2017 के चुनावी वादों के तहत वह अधिक सहभागी लोकतंत्र का हिस्सा बने रहेंगे। साथ ही ये भी आशंका जताई कि इसी की मदद से देश चलाने में और प्रदर्शनकारियों की ओर से की जा रही है मांगों का समाधान निकल सकता है।

करीब 84,000 लोगों ने लिया प्रदर्शन में हिस्सा

आपको बता दें कि प्रदर्शन के दूसरे चरण में पेरिस और अन्य शहरों में दर्जनों गिरफ्तारियों और संघर्षों की खबरें भी आ रही हैं। मीडिया की रविवार की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी के आर्क डी ट्रायम्फ में संघर्ष पर काबू पाने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारों का प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इससे संबंधित आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, विरोध प्रदर्शनों में करीब 84,000 लोगों ने हिस्सा लिया जो पिछले सप्ताह की तुलना में काफी अधिक है।

ट्रेंडिंग वीडियो