scriptयूरोप में गर्मी का कहर, फ्रांस में 16 साल का रिकॉर्ड तोड़कर पारा 45 के पार पहुंचा | European heatwave: Temperature reach 45.1C in France after 16 years | Patrika News
यूरोप

यूरोप में गर्मी का कहर, फ्रांस में 16 साल का रिकॉर्ड तोड़कर पारा 45 के पार पहुंचा

यूरोपीय देशों में गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं
फ्रांस, जर्मनी, इटली के कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया गया है

नई दिल्लीJun 28, 2019 / 11:13 pm

Anil Kumar

यूरोप में भीषण गर्मी

यूरोप में गर्मी का कहर, फ्रांस में 16 साल का रिकॉर्ड तोड़कर पारा 45 के पार पहुंचा

पेरिस। भारत में जहां गर्मी सितम ढा रही है वहीं दुनिया के कई देशों में भी सूरज आग उगल रहा है। कई देशों में भीषण गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। तेज धूप और गर्मी में लोगों का हाल बेहाल हो गया है। ऐसा ही कुछ हाल यूरोपीय देशों में भी देखने को मिल रहा है।

यूरोप में भी गर्मी ने इस बार सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। यूरोपीय देश फ्रांस में तापमान ने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। शुक्रवार को फ्रांस में सबसे अधिक 45.1 सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह नया रिकॉर्ड विल्लेविले के दक्षिणी शहर में मापा गया था। तापमान ने बीते 16 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

उत्तर भारत में भीषण गर्मी से राहत के आसार, ‘वायु’ तूफान से मानसून में होगी देरी

इससे पहले 2003 में फ्रांस में सबसे अधिक 44.1 सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। उस दौरान गर्मी के कारण हजारों लोगों की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य मंत्री एग्नेस बुजिन ने कहा है कि बढ़ते तापमान से हर किसी को खतरा है।

यूरोप में गर्मी

चार क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी

बढ़ते तापमान को देखते हुए फ्रांस की मौसम विभाग ने चार क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी किया है। ये सभी क्षेत्र दक्षिण में हैं, हालांकि अधिकांश भाग में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन सभी क्षेत्रों में भी तापमान दूसरे उच्चतम स्तर है। यूरोपीय महाद्वीप में इस साल काफी गर्मी पड़ रही है। इसमें से जर्मनी , फ्रांस, पोलैंड और चेक गणराज्य सभी ने जून में ही उच्चतम तापमान दर्ज किए हैं।

स्पेन में भी काफी गर्मी पड़ रही है और इसके लिए कैटालोनिया के जंगलों में लगी भीषण आग भी जिम्मेवार है। हालांकि स्पेन के अग्निशामक विभाग बीते 20 वर्षों में पहली बार जंगलों में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए जूझ रहे हैं। आठ राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कई क्षेत्रों में तापमान 42 सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना जताई गई है।

इटली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 16 शहरों में गर्मी के आपातकालीन स्तर तक पहुंचने की सूचना दी है।

यूरोप में गर्मी

कई लोगों की मौत

भीषण गर्मी के कारण यूरोप में कई लोगों की जान चली गई है। स्पेन में दो लोगों के मरने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। स्पेन के कोरडोबा में एक 17 साल के लड़के की जबकि वलाडोलिड का उत्तरी शहर में एक 80 साल के वृद्ध की मौत हो गई।

मौसमः केरल में भारी बारिश की चेतावनी, देश के कई राज्यों में जून अंत तक पहुंचेगा मानसून

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तरी अफ्रीका से गर्म हवा के कारण तापमान बढ़ गया है। मध्य यूरोप पर उच्च दबाव और अटलांटिक पर रुकने वाले तूफान के कारण गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है।

दक्षिणी फ्रांस में, गार्ड, वैकुले, हेरॉल्ट और बाउचेस-डु-रोन के क्षेत्रों में शुक्रवार को 42 सेल्सियस और 45सेल्सियस के बीच तापमान देखने की उम्मीद है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Home / world / Europe News / यूरोप में गर्मी का कहर, फ्रांस में 16 साल का रिकॉर्ड तोड़कर पारा 45 के पार पहुंचा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो