scriptशिवपाल सिंह यादव का बड़ा बयान, बोले- हमारी सरकार बनी तो बीजेपी से मय ब्याज वसूला जाएगा | Shivpal Singh Yadav‌ said- BJP bad party, came to a poor level | Patrika News
इटावा

शिवपाल सिंह यादव का बड़ा बयान, बोले- हमारी सरकार बनी तो बीजेपी से मय ब्याज वसूला जाएगा

सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी पर बड़ा हमला किया है। नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनती है तो मय ब्याज के वसूला जाएगा। बीजेपी पर और भी आपत्तिजनक टिप्पणी की।

इटावाMay 01, 2024 / 09:15 pm

Narendra Awasthi

लोकसभा चुनाव 2024 उत्तर प्रदेश के जसवंत नगर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इस बार बहुत बढ़िया समीकरण है। पिछले 7 सालों में इन लोगों ने कोई काम नहीं किया है। केवल निर्दोषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शोषण और ठगने का कार्य किया है। शिवपाल सिंह यादव जसवंत नगर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि हमारी सरकार बनी तो मय ब्याज के साथ वसूलने का काम किया जाएगा। अबकी बार जनता का शोषण, ठगने वाले एक भी दिखाई नहीं पड़ेंगे। ‌
यह भी पढ़ें

एलआईसी अमृत बाल योजना: मिलता है गारंटी युक्त बोनस, लोन की सुविधा भी उपलब्ध

शिवपाल सिंह यादव ने जसवंत नगर वालों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाए। जिससे कि उनकी आवाज दिल्ली तक सुनाई पड़े। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

बीजेपी बहुत ही घटिया पार्टी

यह चुनाव इंडिया गठबंधन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी बहुत ही घटिया पार्टी है और बहुत ही घटिया स्तर पर उतरकर आ गई है। बीजेपी झूठ बोलने के साथ देश और प्रदेश की जनता को भ्रमित भी कर रही है। ऐसे ऐसे निर्णय लिए गए हैं। जिससे जनता को काफी परेशानी हुई है।

Hindi News/ Etawah / शिवपाल सिंह यादव का बड़ा बयान, बोले- हमारी सरकार बनी तो बीजेपी से मय ब्याज वसूला जाएगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो