scriptसपा जिलाध्यक्ष का बयान, कहा- गठबंधन यूपी में सभी लोकसभा सीटें जीतेगा | Samajwadi party Jiladhyaksh big statement on SP BSP alliance | Patrika News

सपा जिलाध्यक्ष का बयान, कहा- गठबंधन यूपी में सभी लोकसभा सीटें जीतेगा

locationइटावाPublished: Jan 19, 2019 08:35:55 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश में ऐसी सरकार है जो सरकार होने का कर्तव्य पूरा नहीं कर सकी है.

samajwadi party

samajwadi party

इटावा. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार 07 जनवरी से 20 जनवरी तक 14 दिवसीय समाजवादी विकास, विजन व सामाजिक न्याय पद यात्रा में नागरिकों की चौपाल लगाकर लोगों को सपा सरकार की उपलब्धियाँ बताई गईं। यात्रा के 13वें दिन सैफई विकासखंड के ग्राम पंचायत कुम्हावर में सपा व बसपा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश में ऐसी सरकार है जो सरकार होने का कर्तव्य पूरा नहीं कर सकी। अब गठबंधन प्रदेश में लोकसभा की सभी सीटों पर जीतेगा।
भाजपा सरकार पर किया हमला-

उन्होंने आगे कहा है कि केंद्र में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में सिवाय हवा-हवाई घोषणाओं के कुछ भी नहीं किया है। अब चुनाव करीब आते ही उन्हें किसान और मजदूर याद आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज अन्ना जानवरों के कारण किसानों की पूरी तरह से कमर टूट चुकी है और उन्हें अपने खेतों में फसलों की सुरक्षा के लिये अपनी रातें खेतों में बितानी पड़ रही है। यहां तक किसानों को उनकी फसलों की सिचाई के लिये बिजली भी नहीं मिल पा रही है और अफसर लगातार जनता का उत्पीड़न करने में लगे हैं। किसानों के खिलाफ फर्जी मुकदमे लिखवाकर उन्हें बंद किया जा रहा है तथा फंसाने की धमकी देकर उनसे वसूली की जा रही है। उन्हें अन्नदाता का दर्जा तो दिया जाता है, लेकिन मंडियों में समर्थन मूल्य योजना के तहत उनकी फसलों की खरीद नहीं होती है। दलाल उन्हें बुरी तरह से लूटते हैं। इसे रोकने के लिये कोई कदम नहीं उठाये जाते हैं।
यह सरकार जुमले बाजों की है-

उन्होंने कहा कि सपा और बसपा का गठजोड़ होने के बाद सत्तादल की हवा खिसकने लगी है और इसीलिये अब इस गठजोड़ को बेमेल बताया जा रहा है। वहीं सामाजिक विजन यात्रा के एटा से आये इटावा जनपद के प्रभारी भूपेंद्र कुमार प्रजापति ने भी बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार जुमले बाजों की है। वायदा करके एक भी वादा निभाया नहीं है।
यह लोग रहे मौजूद-

बताते चलें समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने अभी हाल में ही सैफई ब्लॉक के सेक्टर प्रभारियों को बदला था जिसके चलते सैफई ब्लॉक में यह पहली मीटिंग हुई है, जिसमें बड़ी संख्या में सपाई व बसपाई इकट्ठे हुए। इस मौके पर जसवंतनगर विधानसभा के अध्यक्ष विद्याराम यादव भारत सिंह यादव जिला सचिव सपा, आदित्य गोविंद जिला अध्यक्ष युवजन सभा, सहित आयोजन कर्ता कुलदीप यादव सेक्टर प्रभारी, नारद यादव उधमपुर, चंदन सिंह सहसारपुर, हरिओम सिंह, लालू यादव अरविंद यादव सेक्टर प्रभारी, राजेश यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो