script

पिता ने दस वर्षीय बेटी के साथ किया दुष्कर्म, मां ने थाने में लिखाई रिपोर्ट

locationइटावाPublished: Feb 01, 2019 07:59:02 am

इटावा मे बहसी ने दस साल की मासूम बेटी के साथ किया दुष्कर्म

etawah

पिता ने दस वर्षीय बेटी के साथ किया दुष्कर्म, मां ने थाने में लिखाई रिपोर्ट

इटावा. जिले में दरिंदे बाप ने दस साल की एक मासूम बालिका से दुष्कर्म कर सनसनी फैला दी है। सिविल लाइन थाने के प्रभारी निरीक्षक जे.के.शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


उन्होंने बताया कि पहले दुष्कर्म की शिकार हुई लड़की की मां ने अपने साथ की दास्तान को बयान किया। इसके बाद मां ने बालिका के साथ थाने में अपने पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बालिका के बयान के बाद उसके पिता के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म किये जाने के मामले में पीड़िता की पहचान उजागर ना करने के निर्देश सुप्रीम कोर्ट की ओर से मिले हुए हैं उन्ही निर्देशों का पालन किया जा रहा है। दुष्कर्म का आरोपी युवक परिवार के साथ गाजियाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। चार दिन पूर्व वह पत्नी, दस साल की बेटी और आठ साल के पुत्र के साथ रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने के लिए गाजियाबाद से गया था। पत्नी ने बताया कि वह रिश्तेदार के घर में रुक गई जबकि, उसका पति बेटी व बेटे को लेकर घर गया। इसके बाद शाम को ही बच्चों को लेकर इटावा आ गया।


इटावा में उसने किसी होटल में कमरा लिया और बच्चों के साथ बीती रात को रुक गया। रात के समय उसने दस साल की पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार को बालिका की सूचना पर महिला होटल पहुंच गई। यहां पर दुष्कर्म पीड़िता ने अपनी मां को पिता की सारी करतूत बताई। आरोपी पिता उन्हें छोड़कर भाग निकला। पिता के घिनौने कृत्य की शिकायत करने के लिए मां बच्चों के साथ थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची से पूछताछ की। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो