scriptआगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, उन्नाव की 14 महिलाएं गिरफ्तार, धार्मिक स्थलों पर करती थी चेन की चोरी | Chain-mangalsutra stolen from religious places, 14 women arrested | Patrika News
इटावा

आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, उन्नाव की 14 महिलाएं गिरफ्तार, धार्मिक स्थलों पर करती थी चेन की चोरी

इटावा पुलिस में मंगलसूत्र छीनने वाली 14 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जो आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज और उन्नाव की रहने वाली है। जिनका कार्य क्षेत्र प्रदेश के ऐसे धार्मिक स्थल होते हैं। जहां महिलाओं की संख्या अधिक होती है।

इटावाApr 14, 2024 / 05:26 pm

Narendra Awasthi

धार्मिक स्थलों पर चेन और मंगलसूत्र लूटने वाली 14 महिलाएं गिरफ्तार

बरामद चेन और गिरफ्तार महिलाएं

उत्तर प्रदेश के इटावा में पुलिस ने लखना कालका देवी मंदिर के मेले से 14 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से बड़ी संख्या में चेन और मंगलसूत्र बरामद हुआ है। ये महिलाएं आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, उन्नाव की रहने वाली है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार सभी महिलाएं आपस में रिश्तेदार हैं। जो अलग-अलग क्षेत्र में लगने वाले मेले में जाकर घटनाओं को अंजाम देती है। पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। संबंधित जिलों के पुलिस से भी जानकारी प्राप्त की जायेगी। घटना बकेवर थाना क्षेत्र की है।

यह भी पढ़ें

कन्नौज में सपा नेता के बिगड़े बोल, भरे मंच से ‘बाबा’ को दी जान से मारने की धमकी

थाना क्षेत्र के लखना में ऐतिहासिक कालका देवी मंदिर है। यहां माता रानी के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त गण आते हैं। बीते 13 अप्रैल को भारी संख्या में महिलाएं दर्शन करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान महिलाओं से चेन लूटने की घटना सामने आई। अरुण कुमार पुत्र विजय सिंह निवासी दुर्गा नगर, राजपुर चुंगी थाना सदर आगरा ने बकेवर थाना में तहरीर देकर चेन चोरी जाने का मुकदमा दर्ज कराया था।

बकेवर थाना पुलिस ने मामले की जांच की। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया। इसके बाद मंदिर परिसर से 14 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं में आगरा की छह, अलीगढ़ की दो, प्रयागराज की चार और उन्नाव की दो हैं। जिनके पास से सात चेन और चार मंगलसूत्र बरामद हुआ है। औजार भी मिला है।

एसएसपी ने बताया कि जैसे ही महिलाएं दरबार में झुकती हैं। लुटेरी महिला चेन खींच लेती है। तुरंत पीछे खड़ी साथी महिला को दे देती है। जो तत्काल चेन के दो टुकड़े कर देती है। जिससे कि कोई पकड़ ना सके। ‌ सीसीटीवी फुटेज और छानबीन के बाद इन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।

एसएसपी ने बताया कि इन महिलाओं का कार्यक्षेत्र प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर लगने वाले बड़े-बड़े मेले होते हैं। जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक होती है। जैसे अयोध्या, विंध्यवासिनी, बलरई, शिवरात्रि के मौके पर नीलकंठ मंदिर शामिल है। संबंधित जनपदों के पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत की जाएगी। जिससे की सिंडिकेट का खुलासा हो सके।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो