scriptगाय बचाने के लिए नाले में कूदा यूपी पुलिस का जवान, हर कोई कर रहा सलाम | Uttar Pradesh police comstable saved cow latest news in hindi | Patrika News

गाय बचाने के लिए नाले में कूदा यूपी पुलिस का जवान, हर कोई कर रहा सलाम

locationएटाPublished: Jan 14, 2019 10:13:08 am

Submitted by:

suchita mishra

यूपी के एटा में सामने आयी पुलिस की मानवता की मिसाल।

police

police

एटा। उत्तर प्रदेश पुलिस में भी मानवता है और गाय के प्रति प्रेम है। इसकी बानगी उस समय मिली जब थाना जलेसर के गांव अकराबाद के नाले में एक गाय गिर गई। नाले से बाहर आने के लिए गाय जतन करने लगी। यह देख उत्तर प्रदेश पुलिस का मुख्य आरक्षी पैंट उतारकर नाले में कूद पड़ा। उसकी मदद अन्य लोगों ने की। अंततः गाय को नाले से बाहर निकाल ही लिया।
police
गाय की जान बचाई
डायल 100 पुलिस की गाड़ी पीआरबी-1949 पर हेड कान्स्टेबल देशराज सिंह तैनात हैं। वे ड्यूटी पर थे। उन्होंने देखा कि अकराबाद के नाले में एक गाय गिर गई है। भीषण सर्दी में गाय को नाले में देख देशराज सिंह से रहा नहीं गया। उन्होंने इंसानियत का परिचय देते हुए गाय की जान बचाई। गाय असहाय हो गई थी। लोगों की मदद से रस्सियों के सहारे गाय को नाले से बाहर निकाला।
police
पुलिस की तारीफ
एटा पुलिस के पर हेड कॉन्स्टेबल देशराज सिंह के इस नेक कार्य की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि एटा के एसएसपी अशीष तिवारी ने अपराधों को कंट्रोल करने के साथ- साथ जनपद की पुलिस को मानवता भी सिखाई है। वे ऐसे पुलिसकर्मियों को समय-समय सम्मानित करते हैं। इससे अन्य पुलिसकर्मी नेक कार्य के लिए प्रेरित होते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो