script

चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, भगवान की मूर्ति समेत तिजोरी के रुपए पार कर हुए चंपत

locationएटाPublished: Nov 17, 2018 02:07:33 pm

Submitted by:

suchita mishra

देर रात की घटना, सुबह मंदिर के पट खोलने पर हुई घटना की जानकारी।

temple

temple

एटा। जिले में अज्ञात चोरों ने देर रात मंदिर को निशाना बनाया। मंदिर से चोर भगवान कृष्ण की बेश्कीमती मूर्ति और तिजोरी में रखे हजारों रुपये लेकर चंपत हो गए। सुबह जब मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोगों ने मंदिर के पट खोले तब चोरी की जानकारी हुई।
मामला थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के कस्बे का है। यहां चोरों ने भगवान के घर यानी मंदिर को देर रात अपना निशाना बनाया। चोरों ने देर रात बड़ी सफाई से मंदिर में लगे दो घंटे, भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति और तिजोरी में रखे हजारों रुपये पार कर दिए और मौके से चंपत हो गए। सुबह जब मंदिर के पट खोले गए तब मामले की जानकारी हुई। फिलहाल ग्रामीणों में इस घटना के बाद से रोष है। लोगों का कहना है कि इलाके में पुलिस के गश्त न करने के कारण ये घटना हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो