scriptशादी का झांसा देकर बारहवीं की छात्रा का शिक्षक ने एक साल तक किया शारीरिक शोषण | Teacher raped student for one year on pretext of marriage | Patrika News

शादी का झांसा देकर बारहवीं की छात्रा का शिक्षक ने एक साल तक किया शारीरिक शोषण

locationएटाPublished: Oct 18, 2019 05:47:43 pm

Submitted by:

suchita mishra

 
जब छात्रा ने शादी करने के लिए कहा तो शिक्षक बात से मुकर गया।

rape-15.jpg

rape

एटा। जिले में एक छात्रा का उसके शिक्षक द्वारा शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। शिक्षक ने छात्रा को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया और एक साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने अपने टीचर के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है।
यह भी पढ़ें

करवाचौथ पर प्रेमी को छोड़कर वापस आने को तैयार नहीं हुई पत्नी तो आहत पति ने उठा लिया ये खौफनाक कदम

ये है मामला
पीड़िता के अनुसार वो इंटरमीडिएट की छात्रा है। करतला में संचालित एक कोचिंग सेंटर पर ट्यूशन पढ़ने जाती थी। इसी दौरान शिक्षक ने शादी की बात कहकर उसे अपने जाल में फंसा लिया और शारीरिक संबन्ध बनाए। एक साल बाद उसने शिक्षक से शादी करने के लिए कहा तो उसने इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पूरी बात अपने परिजनों को बतायी। परिजन गुरुवार को उसे साथ लेकर थाना बागवाला पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी। फिलहाल शिक्षक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो