scriptBreaking: एटा में सरिया गैंग का तांडव, 55 वर्षीय महिला को सरिया-डंडों पीट पीटकर मार डाला | saria gang cruelly beaten 55-year-old woman to death big breaking etah | Patrika News

Breaking: एटा में सरिया गैंग का तांडव, 55 वर्षीय महिला को सरिया-डंडों पीट पीटकर मार डाला

locationएटाPublished: Dec 25, 2018 12:03:13 pm

Submitted by:

suchita mishra

महिला के पति को भी घायल कर दिया। लूट के इरादे से घर में घुसे थे बदमाश।

murder

murder

एटा। जिले में सरिया गैंग का तांडव फिर से शुरू हो गया गया है। इस बार सरिया गैंग ने निशान एक महिला को बनाया है। गैंग लूट के इरादे से बदमाश घर में घुसे। इसके बाद अचानक सोते हुए ही 55 वर्षीय महिला को बदमाशों ने सरिया और डंडों से पीटना शुरू कर दिया और उसकी हत्या कर दी। इस बीच महिला का पति पहुंचा तो उसे भी पीट पीटकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के पति का जिला अस्पताल में इलाज कराया है। वहीं महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला थाना जैथरा क्षेत्र के नगला अमर सिंह का है। इस मामले में महिला के पति का कहना है कि बदमाशों ने अचानक घर में धावा बोलकर सो रही पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। उसने दो लोगों को महिला के कमरे में घुसते देखा था। जब वो वहां पहुंचा तो उस पर भी सरिया और लाठियां बरसाईं जिससे उसके सिर में काफी चोटें आयी हैं। बदमाश कितना सामान लूटकर ले गए इसका भी अभी कोई अंदाजा नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो