scriptRSS नेता पर धारदार हथियार से हमला, भाजपा नेताओं की सिफारिश पर पुलिस ने ली तहरीर | RSS leader beaten in aliganj latest crime news in Hindi | Patrika News

RSS नेता पर धारदार हथियार से हमला, भाजपा नेताओं की सिफारिश पर पुलिस ने ली तहरीर

locationएटाPublished: Apr 27, 2018 11:58:15 am

Submitted by:

Bhanu Pratap

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सहप्रचार प्रमुख अम्बरीश जैन पर धारदार हथियार से हमला हुआ है। वे घायल हैं।

RSS leader

RSS leader

एटा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सहप्रचार प्रमुख अम्बरीश जैन पर धारदार हथियार से हमला हुआ है। वे घायल हैं। अलीगंज पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की। भाजाप नेताओं का दबाव पड़ा तो पुलिस ने तहरीर ली। पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य हमलावरों को तलाश की रही है।
हैंडपम्प का चक्कर

आरएसएस के सहप्रचार प्रमुख अम्बरीश जैन ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अलीगंज से शिकायत की थी कि सरकारी हैंडपम्प गलत जगह लगाया जा रहा है। आरोप है कि खंड विकास अधिकारी ने कहा कि हैंडपम्प सही जगह लगाया जा रहा है। इस पर अम्बरीश जैन ने कहा कि वे उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे। आरोप है कि बीते दिन सुल्तान खां ने अपने साथियों के साथ अम्बरीश जैन को गल्ला मंडी के पास घेर लिया और धारदार हथियार से घायल कर दिया।
पुलिस ने थाने से टरकाया

संघ नेता अम्बरीश जैन ने घायल अवस्था में ही थाना अलीगंज में शिकायत की। उनका कहना है कि खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) की शह पर हमला हुआ है। पुलिस ने उनकी बात अनसुनी कर दी। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने सिफारिश की तो पुलिस हरकत में आई। हमलावरों की धरपकड़ शुरू कर दी गई है। एक हमलावर को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा नेताओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया है। उनका कहना है कि सामान्य व्यक्ति की बात तो पुलिस सुनती ही नहीं है।
किसान की मौत

इस बीच अलीगंज क्षेत्र में अकबरपुर कोट के रहने वाले किसान अशोक कुमार की मौत हो गई। बीती रात दिन वे मूंगफली की फसल में पानी लगाने के लिए घर से निकले थे। पानी की नाली के पास मिर्गी की दौरा पड़ गया वे नाली में गिर गए और वहीं पर मौत हो गई। अलीगंज पुलिस का कहना है कि किसान की मौत संदिग्धावस्था में हुई है। इसी कारण पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तय करेंगे कि क्या करना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो