scriptBig News लोकसभा टिकट के दावेदार और सपा से तीन बार के विधायक का नाम वोटर लिस्ट से गायब, भाजपा पर आरोप | Lak sabha election SP leader Rameshwar singh name cut in voter list | Patrika News

Big News लोकसभा टिकट के दावेदार और सपा से तीन बार के विधायक का नाम वोटर लिस्ट से गायब, भाजपा पर आरोप

locationएटाPublished: Mar 18, 2019 10:01:35 am

Submitted by:

suchita mishra

पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव ने इस बारे में भारत निर्वाचन आयोग, दिल्ली, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, लखनऊ व जिलाधिकारी से शिकायत की है।

rameshwar singh yadav

rameshwar singh yadav

एटा। लोकसभा चुनाव में विरोधी को परास्त करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं। यहां समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव का नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया है। उन्होंने एटा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांगा है। पूर्व विधायक ने नाम काटने के लिए भाजपा नेता और उप जिलाधिकारी पर आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें

BIG NEWS: मेनका गांधी और वरुण गांधी के खिलाफ भाजपा विधायकों ने खोला मोर्चा, इनमें से किसी को भी टिकट मिलने पर किया बड़ा ऐलान

जानबूझकर नाम काटा

पूर्व विधायक ने लोकसभा चुनाव लड़ने की दृष्टि से जब वोटर लिस्ट देखी तो पता चला कि उनका तो नाम ही नहीं है। विधायक का कहना है कि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के विधायक सत्यपाल सिंह व अलीगंज के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) ने जानबूझकर वोटर लिस्ट से नाम गायब करा दिया है।
यह भी पढ़ें

Holi 2019: बस कर लेंगे ये उपाय तो सारे कष्ट हो जाएंगे दूर


निर्वाचन आयोग से शिकायत
रामेश्वर सिंह यादव अलीगंज विधानसभा क्षेत्र से ती बार विधायक चुने गए हैं। अलीगंज विधानसभा क्षेत्र की वोटरलिस्ट के भाग संख्या 322 अमृतपुर पर मतदाता क्रमांक 334 पर नाम अंकित था। पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव ने इस बारे में भारत निर्वाचन आयोग, दिल्ली, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, लखनऊ व जिलाधिकारी से शिकायत की है। आग्रह किया है कि मतदाता सूची में उनका नाम फिर से जोड़ा जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो