scriptबेटियों को जन्म दिया तो महिला को ससुरालीजनों ने पीट पीटकर घर से निकाला… | husband beaten wife and fired from home due to not give birth to son | Patrika News

बेटियों को जन्म दिया तो महिला को ससुरालीजनों ने पीट पीटकर घर से निकाला…

locationएटाPublished: Feb 05, 2019 11:47:55 am

Submitted by:

suchita mishra

दस साल पहले हुई थी महिला की शादी। चार बेटियों की मां थी महिला, इस बात से खफा थे ससुराल वाले।

beaten

beaten

एटा। सरकार बेशक लड़कियों को पढ़ाने और आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है, लेकिन धरातल पर उसका असर लोगों में नहीं दिखायी दे रहा है। लोग आज भी लड़कियों के प्रति अपनी मानसिकता को पूरी तरह नहीं बदल पा रहे हैं। ताजा मामला यूपी के एटा जिले में आया है। यहां एक महिला ने चार बेटियों को जन्म दिया तो ससुरालवालों ने जन्म देने वाली मां को पीट पीटकर घर से निकाल दिया।
ये है पूरा मामला
मैनपुरी के किशनी निवासी पूनम की शादी 10 साल पहले थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के नगला जसराम निवासी सुधीर पुत्र विनोद के साथ हुई थी। शादी के बाद पूनम ने चार बेटियों को जन्म दिया। बेटे पैदा न होने के कारण सुसराल वाले उससे खफा थे। पीड़ित महिला का आरोप है कि ससुराल वाले आए दिन उसे खरीखोटी सुनाते व मारपीट करते रहते थे। बीते दिनों इसी के चलते उन लोगों ने महिला के साथ मारपीट करके उसे घर से निकाल दिया। आहत महिला मायके पहुंच गई और परिजनों को पूरा मामला बताया। मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट व जान से मारने के प्रयास की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराई है। इसमें पति सहित चार लोगों को नामजद किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो